सपा सांसद नरेश पटेल के सामने पार्टी नेता हाजी रजा ने पीएम के लिए कही घिनौनी बात, गिरफ्तार करने पहुंची यूपी पुलिस, Video

सपा सांसद नरेश पटेल के सामने पार्टी नेता हाजी रजा ने पीएम के लिए कही घिनौनी बात, गिरफ्तार करने पहुंची यूपी पुलिस, Video
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया हाजी रजा ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र बयान दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने रजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है। यहाँ पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। उसमें नगरपालिका के पूर्व प्रमुख के प्रतिनिधि एवं सपा नेता हाजी रजा भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज से यह अपमानजनक टिप्पणी की। सपा नेता ने कहा कि, “हम आपको इस मंच से बताना चाहते हैं और सांसद जी तरफ से भी आश्वस्त करना चाहते हैं कि अब ये फतेहपुर जनपद में नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं चलने वाले। जब हमारा सांसद लोकसभा में शेर की तरह दहाड़ेगा ना, मोदी छुल-छुल करके मूतेगा। बोलने वाला चाहिए। अपनी बात रखने वाला चाहिए।”

 

हाजी रजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद यूपी पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। फतेहपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “प्रकरण में थानाध्यक्ष सुल्तानपुर घोष को जांचकर जरूरी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।” उल्लेखनीय है कि, हाजी रजा सपा नेता के साथ-साथ भूमाफिया एवं हिस्ट्रीशीटर भी है। उनके खिलाफ जमीनों पर अवैध कब्जे के दर्जनों केस दर्ज हैं। सदर कोतवाली से रजा पर गैंगस्टर, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के 23 केस दर्ज हैं। करीब 17 मुकदमों में सपा नेता क्लीन चिट दी जा चुकी है। 6 महीने पहले नगरपालिका चुनाव के दौरान हाजी रजा को जिला बदर किया गया था। वह फरवरी 2024 में वापस लौटे थे।

थाना प्रभारी राजेन्द्र त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि युवा मोर्चा भाजपा मंडल संयोजक आलोक सिंह ने शिकायत दी है। उसमें सपा नेता हाजी रजा द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने का आरोप है। बयान वाले वीडियो के आधार पर 153A, 505/2, 294, 188 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। सपा नेता को अरेस्ट कर जेल भेजने की कार्यवाही जल्द की जाएगी। FIR दर्ज होते ही ASP विजय शंकर मिश्रा, CO सिटी वीर सिंह, सर्किल का फोर्स, एक कंपनी PAC के साथ हाजी रजा के आवास पनी व चौधराना मोहल्ल में पहुंचे। एएसपी ने बताया कि हाजी रजा की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

'अगर उसकी गलती है, तो गिरफ्तार कर लो..', पेपर लीक मामले में अपने PS का नाम आने पर बोले तेजस्वी यादव

घुटनों की सर्जरी के लिए अमेरिका जा रहे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, धर्मशाला से पहुंचे दिल्ली

उज्जैन में एक और आदिवासी महिला से गैंगरेप, 1.5 किलोमीटर तक अर्धनग्न हालत में भागी और फिर...

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -