भगवा कुर्ता पहनकर कांग्रेस दफ्तर पहुंचे नेता अखिलेश शुक्ला को पार्टी नेताओं ने जमकर पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले

भगवा कुर्ता पहनकर कांग्रेस दफ्तर पहुंचे नेता अखिलेश शुक्ला को पार्टी नेताओं ने जमकर पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अमेठी पुलिस ने नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के बीच कथित तौर पर भगवा कुर्ता पहनकर कांग्रेस दफ्तर पहुंचे युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आज शुक्रवार (28 अप्रैल) को इस बारे में जानकारी दी है।  

रिपोर्ट के अनुसार, अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अरुण कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी है कि विशंभर पुर गांव निवासी अखिलेश शुक्ला की शिकायत पर अमेठी कोतवाली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह और समीर, बृजेंद्र सिंह व कुछ अज्ञात लोगों पर IPC की धारा 147 (उपद्रव), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के मकसद से अपमान करना) तथा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, यह मामला गुरुवार शाम को दर्ज किया गया है।   

बता दें कि, अखिलेश शुक्ला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अमेठी कस्बे के दुर्गापुर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर में भगवा रंग का कुर्ता और सफेद पैंट पहनकर पहुंचे थे। शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय में उपस्थित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उन्हें भगवा रंग के कुर्ते में देखकर आगबबूला गए और कहा कि “तुम भाजपा के एजेंट बनकर यहां आए हो। निकाय चुनाव चल रहा है, तुम्हें कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करना चाहिए।'

अखिलेश शुक्ला ने दावा करते हुए कहा कि भगवा कुर्ता पहनने के मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी, जिसके बाद नेता-कार्यकर्ता आपस में लड़ पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह समेत दर्जनों लोगों ने उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा और उनके कपड़े तक फाड़ डाले। वहीं, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने शुक्ला के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने का एक षड्यंत्र है। उन्होंने दावा किया कि शुक्ला संगठन में पद चाहते हैं, जो उन्हें नहीं मिल रहा, इसलिए वह निराधार इल्जाम लगा रहे हैं।

निकाल लीजिए छतरी-रेनकोट, अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

सुखबीर सिंह बादल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, SAD के दोहरे संविधान मामले में मिली क्लीन चिट

JDU के पूर्व प्रवक्ता अजय अलोक थामेंगे भाजपा का दामन, नितीश कुमार की पार्टी ने किया था निलंबित

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -