छतरपपुर के गांव में मोरों की मौत से सनसनी
छतरपपुर के गांव में मोरों की मौत से सनसनी
Share:

छतरपुर। छतरपुर के गांव इमलिया में बड़े पैमाने पर मोरों के मारे जाने से हड़कंप मच गया है। राष्ट्रीय पक्षी की इस तरह से मौत होने को काफी गंभीर माना जा रहा है। बड़े पैमाने पर मोरों के शव मिलने से ग्रामीण और वन विभाग का अमला आश्चर्यचकित हो गया। आशंका जताई गई है कि, शिकार के उद्देश्य से मारों को मारा गया है। घटनास्थल पर एक दर्जन से मोरों के शव मिलने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि, मोरों को मोरपंख और मांस के लिए मारा जाता है। वन विभाग के दल ने इमलिया में दो स्थानों से मृत मोरों के शव जब्त किए। मोरों के शवों का जब्त कर, इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए, भेज दिया गया है। इस मामले में डिप्टी रेंजर वन सतीशचंद्र अहिरवार ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया उक्त मामला मोरों की जहर का सेवन करने से हुई मौत का बताया गया है।

अब इस मामले में जांच की जा रही है। छतरपुर। हरपालपुर थाने के अंतर्गत ग्राम इमलिया में एक दर्जन मोरों के शव मिले। ग्राम इमलिया में सैकड़ों की संख्या में मोर पाए जाते हैं। यहां इस तरह से मृत पाए गए मोरों को लेकर, जानकारी सामने आई है कि, डिप्टी रेंजर वन सतीशचंद्र अहिरवार ने कहा कि, प्रारंभिक तौर पर, तो यह मामला मोरों की मौत जहर का सेवन करने से माना जा रहा है मगर, अब जांच की जा रही है। संभावना है कि, इनका शिकार किया गया हो।

देहरादून की पॉश कॉलोनी में तेंदुए का आतंक

हाथी के बच्चे को कंधे पर उठाकर दौड़ा, जानिए क्यूँ

चालीस हज़ार की रिश्वत लेते वनरक्षक पकड़ाया

आठ साल के बालक को तेंदुआ उठा कर ले गया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -