'पड़ोसी मुल्क के लोग जलते हैं हमसे', ऐसा क्यों बोली शेखर सुमन?

'पड़ोसी मुल्क के लोग जलते हैं हमसे', ऐसा क्यों बोली शेखर सुमन?
Share:

मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसी प्यार की बदौलत सीरीज के सेकंड पार्ट की घोषणा हुई है। किन्तु पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से 'हीरामंडी' को विशेष प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई लोगों ने भंसाली की सीरीज को ट्रोल किया। अब 'हीरामंडी' में नवाब जुल्फिकार अहमद के किरदार में दिखाई दिए शेखर सुमन ने आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पाकिस्तानियों को 'जेलस' बताया है।

अपने एक इंटरव्यू के चलते शेखर ने कहा- भंसाली ने 'हीरामंडी' पर कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाई है। बल्कि उन्होंने वहां से केवल प्रेरणा ली है। वो बोलते हैं- बहुत सारे बेवकूफ लोग 'हीरामंडी' पर बहस कर रहे हैं। 'हीरामंडी' को लेकर दिखाई गई ऐतिहासिक प्रामाणिकता एवं तथ्यों पर सवाल उठा रहे हैं। किन्तु भंसाली साहब अपनी बनाई हुई दुनिया के लिए मशहूर हैं। वो मास्टर क्राफ्टमैन हैं। वो अपनी स्वयं की दुनिया बनाते हैं एवं यही सिनेमा है।

शेखर ने बताया, सिनेमा पर सवाल नहीं उठने चाहिए। किसी की समझ पर सवाल ना हो क्योंकि ये उनका (भंसाली) दृष्टिकोण है। इसे अपनाओ या छोड़ दो। पाकिस्तानियों पर भड़कते हुए शेखर ने कहा- पड़ोसी मु्ल्क के कुछ लोग हैं जिन्हें इस बात की जलन है कि  'हीरामंडी' पर सीरीज इन्होंने क्यों बना दी? भाई आप बना लेते। आप लोग हमारे प्रोजेक्ट  'हीरामंडी' के बारे में बात भी क्यों कर रहे हो ? हम आपकी फिल्मों को डिस्कस नहीं करते हैं। ये भी नहीं पता आप फिल्में बनाते हैं या नहीं। 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शरमिन सहगल, संजीदा शेख अहम किरदार में नजर आए। प्रशंसकों को सीजन 2 का इंतजार है।

'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरा किस्सा

भरी महफ़िल में इस मशहूर अदाकारा ने छुए मनोज बाजपेयी के पैर, शर्मिंदा हो गए थे एक्टर

‘डांस करना नहीं आता…’, कैटरीना कैफ को लेकर ऐसा क्यों बोले शेखर सुमन?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -