गूगल मैप के डाउन होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, ट्वीट कर कही ये बात

गूगल मैप के डाउन होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, ट्वीट कर कही ये बात
Share:

Google Map लोगों की जिंदगी का भाग बन चुका है। अगर आप कहीं जाते हैं या जाना चाहते हैं तो एक बार आवश्य Google Map खोलकर लॉकेशन का पता लगाने का प्रयास करते है। लेकिन जब यह सुविधा डाउन हो जाए तो आप समझ ही सकते हैं, किस हद तक परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। गुरुवार की देर शाम के वक़्त इंडिया में लगभग 9:30 बजे गूगल मैप दुनियाभर के यूजर्स के लिए क्रैश हुआ था।

सैकड़ों हजारों लोग अचानक एप नहीं खोल पा रहे थे: वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने आज शाम गूगल मैप्स के बारे में रिपोर्ट को पेश कर दी है कि उसके डाउन होने की वजह से सैकड़ों हजारों लोग अचानक मैप एप को खोल नहीं पा रहे थे। इस बारे में Google Map की वेबसाइट ने बयान जारी कर कहा कि सर्वर में त्रुटि भी सामने आई है। 

लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की: जिसके डाउन होने के साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी को भी व्यक्त किया है। कुछ लोग इतने निराश हो गए कि उन्होंने Apple maps का भी सहारा लिया। एक ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कहीं जा रहा हूं और अचानक Google Map बंद हो गया। मैं भटकने से बच गया क्योंकि मेरे पास Apple Map है।

भारत के पास अब होना चाहिए गूगल मैप का विकल्प: ऐसे वक़्त में,Google Map का विकल्प बनाने का इंडिया की कोशिश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ताकि भविष्य में इस तरह की एक भी खराबी पूरे सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त न कर दे। वहीं Google Map इंडिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने एप में से एक है।

आज ही Airtel में करें 999 रुपए से रिचार्ज और पाएं इस खास सुविधा का लाभ

JIO ने एक बार फिर पेश किया अपना धांसू प्लान, मात्र इतने रुपए में मिल रही ये खास सुविधा

Apple ने दिखाई अपने नए मॉडल की झलक...! यूजर्स में मच गई खलबली

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -