इस राज्य को आज PM मोदी देंगे 83 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात

इस राज्य को आज PM मोदी देंगे 83 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात
Share:

रांची: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को 17 दिनों के अंतराल पर दूसरी बार झारखंड आ रहे हैं। वह हजारीबाग से 83 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर 32 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम भी है। तत्पश्चात, वह हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। पीएम 15 सितंबर को झारखंड आए थे, जहां उन्होंने जमशेदपुर से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी तथा इसके पश्चात् एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया था।

पीएम 2 अक्टूबर को झारखंड में 4 घंटे 35 मिनट तक रहेंगे। वह दोपहर 1:10 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे तथा फिर चॉपर से हजारीबाग जाएंगे। यहां विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय कार्यक्रम दो बजे से प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री यहां से 79 हजार 156 करोड़ रुपए की लागत वाले 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' को लॉन्च करेंगे। इसके अतिरिक्त, वह झारखंड में 40 एकलव्य स्कूलों का उद्घाटन एवं 25 स्कूलों का शिलान्यास करेंगे। पीएम जिस 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' को लॉन्च करेंगे, उसकी मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट ने 18 सितंबर को दी थी। यह चौथी बार है, जब वह झारखंड की धरती से महत्वपूर्ण केंद्रीय योजना की लॉन्चिंग करेंगे। इससे पहले, 2018 में आयुष्मान योजना, 2019 में किसान मानधन योजना, खुदरा व्यापार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना, एकलव्य मॉडल स्कूल और 2023 के नवंबर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं प्रधानमंत्री जन मन योजना की शुरुआत भी उन्होंने झारखंड से की थी।

'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' का उद्देश्य देश के आदिवासी बहुल गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना एवं जनजातीय आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 2,740 ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले लगभग 63,000 आदिवासी बहुल गांवों को कवर करेगी तथा 5 करोड़ से अधिक जनजातीय आबादी को लाभान्वित करेगी। इस अभियान के तहत आदिवासी गांवों में 20 लाख आवास, 25 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और पुलों का निर्माण, हर घर को स्वच्छ पेयजल, गैस और बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त, 100 आदिवासी मार्केट सेंटर, आश्रम एवं स्कूल, चलित स्वास्थ्य केंद्र, और कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जानी है। इस अभियान के तहत जनजातीय समूहों की आय बढ़ाने के लिए कृषि और बागवानी को प्रोत्साहित करने और जनजातीय संस्कृति, विरासत एवं परंपराओं को संरक्षित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हजारीबाग में पीएम का दूसरा कार्यक्रम राजनीतिक होगा। वह शहर के मटवारी स्थित गांधी मैदान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की समापन रैली को संबोधित करेंगे। यह यात्रा 20 सितंबर से शुरू हुई थी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से इस यात्रा की शुरुआत की थी। अब तक, इस यात्रा ने प्रदेश के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया है। पीएम शाम 5:45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

आज लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल और टाइमिंग

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 2 की मौत

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -