'सिख गुरुओं की शिक्षाएं प्रकाश किरण की तरह..', गुरु नानक जयंती समारोह में बोले पीएम मोदी

'सिख गुरुओं की शिक्षाएं प्रकाश किरण की तरह..', गुरु नानक जयंती समारोह में बोले पीएम मोदी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार (7 नवंबर) को सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की 553वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किए गए एक समारोह में हिस्सा लिया। ये आयोजन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के निवास स्थान पर किया गया है। पीएम मोदी आए दिन सिख गुरुओं से संबंधित कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहते हैं और गुरुद्वारे में मत्था टेकने भी जाते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि सिख गुरुओं की शिक्षाएं प्रकाश की किरण की तरह जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे पूरे विश्व को रास्ता दिखा रही हैं।

'केवल हिन्दुओं को मारना ही था मुस्लिम भीड़ का मकसद..', कोर्ट ने बताई 'दिल्ली दंगे' की सच्चाई

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ‘जब भारत का बंटवारा हुआ था, उस समय हमारे पंजाब के लोगों ने, देश के लोगों के लिए जो बलिदान दिया, उसकी स्मृति में देश ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की शुरुआत भी की गई है। विभाजन के शिकार हुए सिख और हिंदू परिवारों को अपने देश में वापस लाने के लिए हमने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लाकर उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान करने की कोशिश की है।’ पीएम मोदी ने कहा कि प्रकाश पर्व का जो महत्व और बोध, सिख परंपरा में रहा है, आज पूरा भारत उसी में तन्यमयता से सेवा और कर्तव्य की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें जीवन जीने का मार्ग दिखाया था। नानक देव ने कहा था कि नाम जपो, कीरत करो वंड छको। पीएम मोदी ने कहा कि, गुरु जी के इस एक वाक्य में आध्यात्मिक चिंतन भी है, भौतिक समृद्धि का सूत्र भी है और सामाजिक समरसता की प्रेरणा भी है।

शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया का ख़ास दिनेश अरोड़ा बनेगा सरकारी गवाह, खुलेंगे कई राज़

बता दें कि, सिख धर्म के 10 गुरुओं में सबसे प्रथम, गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को वर्ष 1469 रावी नदी के किनारे तलवंडी नाम के गांव में हुआ था। गुरु नानक के पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम तृप्ता देवी था। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरू थे। इसलिए प्रति वर्ष सिख समुदाय इस दिन को गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के रूप में मनाता है। अब पूरे विश्व में गुरु नानक देव के जन्म को गुरु पर्व के तौर पर मनाया जाता है।

भारत बनेगा G20 समूह का अध्यक्ष, आज वेबसाइट, लोगो और थीम जारी करेंगे पीएम मोदी

पत्रकार दीपक चौरसिया के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, 10 वर्षीय लड़की के एडिटेड वीडियो का मामला

'कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल ब्लॉक किए जाएं..', कोर्ट इस आदेश की वजह क्या ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -