धंधुका में मोदी के भाषण की धार
धंधुका में मोदी के भाषण की धार
Share:

धंधुका/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद के धंधुका में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने केसरिया रंग की गुजराती पगड़ी पहन रखी थी और कुर्ते पर कंधे की ओर से केसरिया रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। यहां पहुंचे कई लोग अपने गले में केसरिया रंग का दुपट्आ डाले हुए नज़र आए। यहां आमसभा में पहुंचे उपस्थितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, धंधुका के लोग खाऐं - पिऐं और मौज में रहें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी जगह पहुंच रहे हैं। वे बनारस में गए, उत्तरप्रदेश में गए।

उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि, संसद परिसर में पूज्य बाबासाहेब आंबेडकर को याद किया। इसके बाद धुंधका में सभी का आशीर्वाद लेने पहुंचा हूॅं। यहां मौसम सर्द हो गया है। मगर इसके बाद भी बड़े पैमाने पर लोग यहां पहुंचे हैं। कई तरह की परेशानियों के बाद भी आप मुझे सुनने के लिए यहां उमड़े हैं इसके लिए आपका धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने सरदार सरोवर के लिए कार्य किया था।

उनका प्रयास था कि नर्मदा नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंचे। उन्होंने अपनी दीर्घ दृष्टि रखी और यह प्रयास किया कि, देश में एक वृहद सिंचाई परियोजना बने। रिजर्व बैंक, ऐसा बैंक जिसे दुनियाभर के बैंक्स में माना जाता है। इसका विचार भी बाबा साहेब आंबेडकर ने ही दिया था। डाॅ. आंबेडकर ने प्रयास किया था कि सभी को पेयजल मिल सके। बाबा साहेब आंबेडकर के प्रयासों के कारण घर-घर पानी पहुंच पाया है। रियासतकाल में वडोदरा रियासत के राजा गायकवाड़ का उल्लेख करते हुए उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के योगदान की सराहना की।

पीएम ने कहा कि बाबा साहब ने कभी भी सामंती सोच के सामने सिर नहीं झुकाया। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के लिए, सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भूला दिया गया। एक परिवार का भला करने के लिए साजिश चलती रही। बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण का अवसर है और इस अवसर पर हम उन्हें स्मरण करते हैं। उन्होंने धंधुका के लोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि, यहां बड़े पैमाने पर लोगों के पास पशुधन है। उन्होंने गुजराती भाषा में कहा कि ढीकरी ने बंदूके दे जो पर धंधुका ना देता,यहां पानी की बड़ी कमी है।

यदि यहां लड़की दी जाती है तो मान्यता है कि लड़की ने करीब 7 जन्मों का पाप किया होगा। यदि हम कुदरती शक्ति और अपने संकल्प का मेल कर लें तो और विकास कार्य में लग जाऐं तो विकास जरूर होगा और भारतीय जनता पार्टी ऐसे ही कार्य में लगी है। हमारी कोशिश है कि लोगों की समस्याओं का समाधान हो। धंधुका में हमने पेयजल आपूर्ति का प्रयास किया और इस कार्य को हम सफलता के साथ कर पाए। सूखे के इस अभिशाप को हमने मिटाने का संकल्प लिया था और इसके लिए हमने कार्य किया। जहां खारे पानी की सप्लाय होती थी, अब वहां नलों में मीठा पानी सप्लाय होने लगा है।

पीएम के ट्विटर पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर

जीडीपी की बढ़ी दर ,होगा गुजरात चुनाव पर असर

प्रौद्योगिकी का अधिक इस्तेमाल अकेलापन लाता है - ओबामा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -