मैं भारत मां का बेटा जिंदगीभर करूंगा सेवा - पीएम मोदी
मैं भारत मां का बेटा जिंदगीभर करूंगा सेवा - पीएम मोदी
Share:

महिसागर। गुजरात के महिसागर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा की। प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की चुनावी सभा में बड़े पैमाने पर लोग पहुंचे। अपार जनसैलाब को उमड़ा देखकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्साहित हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आप लोग बताइये आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगते हैं या फिर, आपके घर का बेटा। मैं भारत मां का बेटा हूॅं और जिंदगीभर भारत मां की सेवा करता रहूंगा।

मैं पिछड़े समाज में पैदा हो गया तो क्या नीच हो गया। जो अटकाते हैं, भटकाते हैं और लटकातें हैं वह हम नहीं है। यह तो कांग्रेस का स्वभाव है। उन्होंने कहा कि, आप ही बताइये कि, क्या मैं हर सुख - दुख में दौड़ा आता हूॅं या नहीं। लोगों का दर्द कौन समाप्त करेगा। जिसे दर्द पता होगा वही करेगा कि, कोई और करेगा। हां, यदि मैं गलती करूॅं तो फिर, गुजरात के लोग हाथ पकड़कर गलती बता सकते हैं।

उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि, कांग्रेस कहती है यहां के हर घर से अफजल निकलेगा लेकिन, यहां निवास करने वाला मुस्लिम वर्ग का धर्मावलंबी तक इस तरह की बात नहीं करता है। मैं सुख-दुख में दौड़ा आता हूॅं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस प्रत्येक राज्य में हार रही है।

हमने जनता के लिए, कई सुविधाऐं उपलब्ध करवाई हैं। हम विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि आज से गुजरात विधानसभा चुनाव का मतदान प्रारंभ हो गया है। आज प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। जिसके तहत 89 सीटों के लिए प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो रहा है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन क्षेत्रों में अलगे चरण में मतदान होना है उन क्षेत्रों में प्रचार - प्रसार का कार्य आगे बढ़ा रहे हैं।

पहले चरण में गुजरात की 89 सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट

बाहुबली पर बढ़ा पार्टी बदलने का दबाव

दूसरे चरण के लिए आज पीएम मोदी और राहुल की जन सभाएं

भड़काऊ भाषण देने पर भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -