3 लाख समर्थकों के साथ दिल्ली की सड़कों पर पीएम मोदी ! भाजपा ने कर ली भव्य जश्न की तैयारी

3 लाख समर्थकों के साथ दिल्ली की सड़कों पर पीएम मोदी ! भाजपा ने कर ली भव्य जश्न की तैयारी
Share:

नई दिल्ली: ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा देकर चुनाव में ताल ठोंकने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हौसले एग्जिट पोल के बाद और बुलंद हो गए हैं। 4 जून को परिणाम अपने पक्ष में आने की संभावनाओं के मद्देनज़र भाजपा अभी से ही जश्न मोड में आ चुकी है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर है कि, एग्जिट पोल सामने आने के बाद भाजपा अब भव्य जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो होगा। सूत्रों की मानें तो, पीएम मोदी का यह भव्य रोड शो 2-3 लाख लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग से भाजपा दफ्तर तक हो सकता है।

सूत्रों ने बताया है कि परिणाम पक्ष में आने पर बड़ा जश्न होगा। इसको लेकर भारत मंडपम, यशो भूमि और कर्तव्य पथ जैसी जगहों पर भी भाजपा नेता फीड बैक ले रहे हैं। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद बड़े जश्न की तैयारी के लिए इन जगहों को देखा गया है। इसका मतलब है कि मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद उसी दिन यह भव्य रोड शो निकला जाएगा। हालांकि, अभी फाइनल लोकेशन पर मुहर लगनी शेष है। बता दें कि एग्जिट पोल परिणाम में फिर एक बार मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है। वहीं, राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।

सूत्रों ने बताया है कि यह जश्न कार्यक्रम आधिकारिक शपथ ग्रहण के दिन ही भारत मंडपम या कर्तव्य पथ पर आयोजित हो सकता है। इसे ‘भारत की सांस्कृतिक विरासत’ के प्रदर्शन के थीम पर रखा जा रहा है। इस दौरान लाइट एंड साउंड शो भी होंगे। इसमें विदेशी सरकारों के प्रतिनिधि भी आएँगे। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद नई सरकार 9 जून को शपथ ग्रहण कर सकती है। हालांकि, इस पर भी अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। बता दें कि पिछले साल 30 मई को सरकार ने शपथ ग्रहण किया था। दरअसल, कई एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को प्रचंड बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल की मानें तो पीएम मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आ रहे हैं। 

जिस आमान ने किया हिन्दू लड़की का बलात्कार, मौलाना ने जबरन उसी से करवा दिया निकाह, अब गिरफ्तार

'दुनिया में डंका बजाने की बात करने वालों का ही ढोल पिट गया..', भाजपा पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

लू से मौत होने पर परिवार को 4 लाख की मदद दे रही योगी सरकार, यहाँ देनी होगी सूचना !

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -