जल संरक्षण के लिए तालाब गहरीकरण अभियान अच्छी पहल है

जल संरक्षण के लिए तालाब गहरीकरण अभियान अच्छी पहल है
Share:

उज्जैन | जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए नीमच जिले में कलेक्टर श्री रजनीश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा जनसहयोग से तालाबों के गहरीकरण का अभियान अच्छी पहल है। आगामी वर्षाकाल में इन तालाबों में वर्षाजल संचयन होगा और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। यह बात उज्जैन सम्भागायुक्त श्री एम.बी.ओझा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक में कलेक्टर श्री रजनीश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, डी.एफ.ओ. डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री विनय कुमार धोका एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। 

बैठक में सम्भागायुक्त श्री एम.बी. ओझा ने नीमच जिले में संचालित ग्राम उदय से भारत उदय अभियान एवं कृषि महोत्सव की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में श्री ओझा ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को सभी अधिकारी सम्भीरता से ले। गांवों में जाये, ग्रामीणों की समस्यों को सुने सूचीबद्ध करे और ग्राम विकास की योजनाएं बनाये। उन्होने कहा कि अभियान के पहले दो चरणों में प्राप्त जनसमस्याओं के क्रियान्वयन के लिए तीसरे चरण में कार्यवाही की जाना है।

जरूरतमंदों और पात्र लोगो को योजनाओं का लाभ मिले। सम्भागायुक्त श्री ओझा ने बैठक में ‘सिविल सर्विस डे‘ पर प्रधानमंत्री जी के भाषण को एल.ई.डी.टी.वी. पर देखा व सुना। उन्होने कहा कि सभी लोक सेवक, सिविल सेवा के प्रति आमजनों में जो आस्था व विश्वास है उसे हर हाल में कायम रखे

विश्व धरोहर दिवस पर भीमबेठका के शैलाश्रयों और चित्रकारी पर प्रदर्शनी आरंभ

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -