सेना के जवानो ने वर्दी को किया दागदार, किया गर्भवती महिला के साथ समूहिक बलात्कार

सेना के जवानो ने वर्दी को किया दागदार, किया गर्भवती महिला के साथ समूहिक बलात्कार
Share:

कोकराझार : जिन लोगो के हाथ मे सुरक्षा की कमान दी जाती है वही लोग आम जन पर अत्याचार कर रहे है। जिन लोगो को सीमा पर तैनात रहकर देश की सेवा करने का बीड़ा दिया जाता है वही अपनी वर्दी को कलंकित कर रहे है। रक्षक ही आज भक्षक बनकर जुल्म कर रहे है। मामला है की 2 जवानो ने मिलकर एक गर्भवती महिला के साथ समूहिक बलात्कार किया।

वर्दी को शर्मशार करने वाला यह मामला है असम के कोकराझार का है। वहीं, मामला सामने आने के बाद थाने में शिकायत दर्ज की गई बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया की सेना के जवानों का एक दस्ता कुछ पुलिसवालों के साथ रात करीब 10 बजे उसके घर आई और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगी। महिला के पति पर उग्रवादी संगठन एनडीएफबी से संबंध रखने का आरोप है।

महिला ने बताया कि जब वो घर आए तो उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। लिहाजा सेना और पुलिस के जवान वापस लौट गये। देर रात करीब 2 बजे सेना के 2 जवान वापस आए और जबर्दस्ती दरवाजा खुलवाया। दोनों जवान आरोपी की पत्नी को पास के स्कूल में ले गये। इसके बाद आरोपियों ने 7 महीने की गर्भवती महिला के साथ समूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रहे है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -