प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार ली सिक्किम के CM पद की शपथ, हज़ारों लोग रहे मौजूद

प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार ली सिक्किम के CM पद की शपथ, हज़ारों लोग रहे मौजूद
Share:

गंगटोक: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग, जिन्हें पी एस गोले के नाम से जाना जाता है, ने आज सोमवार (10 जून)  को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें और उनके मंत्रिपरिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसकेएम प्रमुख तमांग ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में हुआ और इसमें हजारों लोग शामिल हुए। समारोह के मद्देनजर, गंगटोक नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहे। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) का नेतृत्व कर रहे तमांग ने सिक्किम विधानसभा चुनाव, 2024 में 32 में से 31 सीटें जीतकर महत्वपूर्ण बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी। हालाँकि, उन्होंने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि उनकी पार्टी, भाजपा नीत गठबंधन NDA का हिस्सा है।  

परिणामों ने साबित कर दिया कि एसकेएम को सत्ता विरोधी भावनाओं का सामना नहीं करना पड़ा। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को सिर्फ एक सीट मिली, इसके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए।

'सरपट भागेगी भारत की इकॉनमी..', मोदी 3.0 को लेकर क्या बोले CII, FICCI और एसोचैम

'नकारात्मक राजनीति बंद करे भाजपा, दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े..', AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने लगाए गंभीर आरोप

अभी बाकी है चुनावी जंग ! 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर इस दिन होगा उपचुनाव, कार्यक्रम जारी

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -