झारखंड विधानसभा को लेकर तैयारी तेज, अभी से सीट बंटवारे के गणित बिठाने लगा INDIA गठबंधन

झारखंड विधानसभा को लेकर तैयारी तेज, अभी से सीट बंटवारे के गणित बिठाने लगा INDIA गठबंधन
Share:

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर के दौरान होने की संभावना है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से इसके लिए कमर कस ली है। इस चुनाव में भी मुकाबला NDA बनाम इंडिया गठबंधन के बीच हो होने वाला है। NDA ने इस चुनाव में रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा को मैदान में उतार दिया है, तो वहीं इंडिया गठबंधन अपना कुनबा और बड़ा करने में जुटा है। इतना तो तय माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में पिछली दफा से सीट शेयरिंग फार्मूला अलग होगा।

JMM, कांग्रेस, RJD, वामदल के साथ-साथ कुछ और छोटे सियासी दलों के साथ साझेदारी की योजना है। लाजिम है तो, कुनबा बड़ा होगा तो हिस्सेदारी को लेकर भी बातें होंगी। इंडिया गठबंधन के बीच सीट विभाजन के फार्मूले पर विमर्श जारी है। यह पक्का माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग के फार्मूला में थोड़ा हेरफेर और 12 से 14 सीटों के बीच अदला-बदली संभव है। ऐसे में 2019 की सीट शेयरिंग का गणित 2024 के चुनाव में अलग होगा। सीट शेयरिंग के फार्मूला में हेरफेर और सीटों में अदला-बदली की बातों को इंडिया गठबंधन के बड़े नेता ख़ारिज नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि पांच सालों में हालात काफी बदले हैं, ऐसे में सियासी बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता। 

सीट को लेकर बातें गठबंधन के हाई कमान के बीच बैठकों में निर्धारित की जाएंगी। इंडिया गठबंधन की ओर से कहा जा रहा है कि हर हाल में चुनावी जंग एकजुट होकर ही लड़ी जाएगी। सूत्रों की मानें तो झारखंड की करीब एक दर्जन सीटें ऐसी हैं, जहां 2019 के सीट शेयरिंग फॉर्मूला से उलट 2024 में नया फार्मूला देखने को मिलेगा। वहीं, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी सीट शेयरिंग के नए फार्मूले की बात मानी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि पॉलिटिक्स में कुछ भी नामुमकिन नहीं है, हाईकमान के स्तर से सीटों तय की जाती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जगन्नाथपुर, तोरपा, कोलेबिरा, कांके, रामगढ़, मांडू, बगोदर, भवनाथपुर, राजधनवार, जमुआ, निरसा, सिंदरी, बरकह्वा, पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में सीटों की अदला-बदली देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य सीटों की अदला-बदली को लेकर भी इंडिया गठबंधन में  चर्चा चल रही है। कांग्रेस पिछली बार 31 सीटों पर मैदान में उतरी थी, इस बार कांग्रेस 33 सीट मांग रही है। तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन का राज्य में नेतृत्व कर रहा झामुमो बहुमत का आंकड़ा 41 या इससे अधिक सीटों पर लड़ना चाहता है। बहुत जल्द सीएम हेमंत सोरेन अपना चुनावी अभियान आरंभ करने जा रहे हैं। 

'त्रिपुरा में मणिपुर जैसी जातीय हिंसा..', कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का बड़ा बयान

खालिस्तानी आतंकी लखबीर लांडा के करीबी बलजीत सिंह को NIA ने पंजाब से दबोचा

असम में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 113 लोगों की मौत, ढाई लाख लोग प्रभावित

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -