'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरा किस्सा

'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरा किस्सा
Share:

जाने माने मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' सुपरहिट रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे एवं दीपिका पादुकोण ने फीमेल लीड रोल निभाया था। निर्देशक भंसाली काम को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं तथा अपने सख्त लहजे के लिए जाने जाते हैं। रणबीर कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक संजय लीला भंसाली से डांट खाने के किस्से सुना चुके हैं। भंसाली के बारे में लोकप्रिय है कि मन मुताबिक रिजल्ट ना प्राप्त होने पर वो बड़े से बड़े स्टार पर भड़क जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा भंसाली की स्ट्रिक्टनेस से इतनी परेशान हो गई थीं कि वो शूट के तीसरे दिन यह फिल्म छोड़ना चाहती थीं।

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं। फिलहाल OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7 रेटिंग मिली थी एवं 145 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 356 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रणवीर सिंह एवं प्रियंका चोपड़ा जब फिल्म 'दिल धड़कने दो' का प्रमोशन कर रहे थे तब अनुपमा चोपड़ा के साथ चर्चा में अभिनेता ने बताया कि प्रियंका को भंसाली सर के साथ एडजस्ट करने में बहुत समस्या आई थी। रणवीर सिंह ने बताया कि तीसरे दिन तो उसके आंसू ही निकल आए थे। वो लगभग रो पड़ी थीं। उसने कहा कि वो इस फिल्म की शूटिंग छोड़कर घर जाना चाहती है। रणवीर सिंह ने अभिनय करके बताया कि उस दिन प्रियंका चोपड़ा के हाव-भाव कैसे थे। 

रणवीर सिंह ने कहा, "मिस ऑल राउंडर, जो कि अपनी क्राफ्ट में माहिर हैं, वो एक फिल्म के सेट पर पहुंचीं, जिसका नाम था बाजीराव मस्तानी। जिसके डायरेक्टर थे संजय लीला भंसाली। और मुझे लगता है कि वो भंसाली सर के काम करने के यूनिक अंदाज के लिए तैयार नहीं थीं।" रणवीर ने कहा, "तो उस रोज मैंने पहली बार प्रियंका चोपड़ा को अपना आपा खोते देखा।" रणवीर सिंह जब यह किस्सा सुना रहे थे तब प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी। रणवीर सिंह के करियर का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर गया है। बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद लोगों ने प्यार से उन्हें ब्लॉकबस्टर मशीन कहना शुरू कर दिया था। भंसाली के साथ कई हिट फिल्में दे चुके रणवीर मानते हैं कि एक बार जिस अभिनेता ने संजय लीला भंसाली के साथ काम कर लिया वो 'भंसालीफाइड' हो जाता है।

‘डांस करना नहीं आता…’, कैटरीना कैफ को लेकर ऐसा क्यों बोले शेखर सुमन?

फिर शादी करेंगी अमृता सिंह! खुद कही ये बड़ी बात

शाहरुख खान के साथ काम करने से डरते हैं अनुराग कश्यप, खुद बताई ये वजह

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -