प्रियंका चोपड़ा के अंदाज ने फिर लूटा लोगों का दिल, फैंस बोले- 'आप इतनी सुंदर कैसे हो सकती है'
प्रियंका चोपड़ा के अंदाज ने फिर लूटा लोगों का दिल, फैंस बोले- 'आप इतनी सुंदर कैसे हो सकती है'
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ कई प्रयोग करती दिखाई देती हैं। कुछ ही दिनों में इनकी हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शन' रिलीज होने वाली है, जिसमें वह सती के किरदार में दिखाई देगी। फिल्म में लीड हीरो क्यानू रिव्स हैं, जिनके साथ प्रियंका का बेहतरीन किरदार दिखाई देने वाला है। आजकल प्रियंका चोपड़ा फिल्म के प्रमोशन्स में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लू एवं व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहन फोटोशूट कराया था, जिसमें प्रियंका ने अपनी लंबी चोटी को फ्लॉन्ट किया था।

वही अब इन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें प्रियंका स्नेक प्रिंट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने लंबे बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं तो एक तस्वीर में उन्होंने चोटी बनाई हुई है। इस स्नेक प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस के साथ प्रियंका ने सेम प्रिंट का लॉन्ग कोट पहना हुआ है। ब्लैक हील्स तथा न्यूड मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। वही प्रशंसकों को भी प्रियंका की ये तस्वीरें और प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वही एक प्रशंसक ने लिखा, "बेहद खूबसूरत लग रही हैं आप।" वहीं, कई प्रशंसकों ने हार्ट और फायर इमोजी बनाई हैं। बात यदि द मैट्रिक्स रिसरेक्शन की करें तो इसमें जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। मूवी को लेकर हर जगह बेहतरीन क्रेज है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकी हैं। प्रियंका जहां बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 

रिलीज हुआ जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' का टीजर, जबरदस्त एक्शन में नजर आए एक्टर

हवाई यात्रा के दौरान एक दूसरे से अचानक मिले धर्मेंद्र और सचिन, अभिनेता बोले- 'मेरा प्यारा बेटा'

जानिए कब, कहां और कैसे होगा विक्की-कैटरीना का रिसेप्शन, मेहमानों के लिए होंगे ये नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -