जीजा राघव और बहन परिणीति के साथ प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेशन, सामने आई तस्वीरें

जीजा राघव और बहन परिणीति के साथ प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेशन, सामने आई तस्वीरें
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस के चलते उनके साथ निक जोनस के साथ पूरा परिवार दिखाई दिया. परिणीति चोपड़ा ने अपनी मिमी दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा को याद किया तथा फ्लैशबैक फोटो शेयर की. परिणीति और प्रियंका की ये तस्वीर तब की है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड जीता था, तथा परिणीति का फिल्मों से कोई नाता नहीं था. 

तस्वीरें साझा कर परिणीति चोपड़ा ने लिखा- जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई मिमी दीदी, आपको हमेशा बेस्ट ही मिले. मगर सेलिब्रेशन की जो खास तस्वीर सामने आई वो जीजा राघव चड्ढा ने साझा की, जहां निक, सिद्धार्थ, मधु, मालती, परिणीति सब नजर आए. तस्वीरें साझा कर राघव ने लिखा- हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा. आपको सितारों सी प्यार और खुशी से सराबोर एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं.

फोटोज देखकर लगता है कि राघव और परिणीति प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उनके घर पहुंचे थे. इस फोटो में प्रियंका-निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने खूब लाइमलाइट लूटी. प्रियंका की गोद में वो बहुत प्यारी लगी. वहीं प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ने भी दीदी को फैमिली फोटो साझा कर बर्थडे विश किया. इस फोटो में पूरा चोपड़ा परिवार साथ नजर आया. बता दें, परिणीति और राघव की शादी में प्रियंका नहीं जा पाई थीं. इसके बाद पहली बार दोनों बहने साथ नजर आई हैं. 

अस्पताल में भर्ती हुई जाह्नवी कपूर, कई दिनों से थीं बीमार

मीजान जाफरी को KRK ने बताया 'सुपर फ्लॉप', डायरेक्टर ने सरेआम लगाई लताड़

सोनम कपूर ने बताई अपनी सीक्रेट डाइट, ऐसे घटाया प्रेग्नेंसी वेट

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -