'पैगंबर मोहम्मद भारत के प्राचीन ज्ञान से प्रभावित थे', केरल के राज्यपाल का बयान

'पैगंबर मोहम्मद भारत के प्राचीन ज्ञान से प्रभावित थे', केरल के राज्यपाल का बयान
Share:

तिरुअनंतपुरम: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बीते शुक्रवार को कहा कि, 'पैगंबर मोहम्मद भारत के प्राचीन ज्ञान से प्रभावित थे।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि पैगंबर कभी भारत नहीं आए लेकिन एक बार उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत की धरती से ज्ञान की ठंडी हवा आ रही है। आगे आरिफ खान ने कहा कि, 'अरब के सभी प्रमुख इतिहासकार भी भारत के प्राचीन ज्ञान का लोहा मानते थे जबकि यूरोप और मध्य एशिया के हमलावरों ने देश के लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश की।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश में मुसलमान इस्लाम का पालन कर रहे हैं। इसी के साथ आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘जब भी कोई शासन करने के लिए बाहर से आक्रमण करता है तो वे लोगों के आत्मविश्वास को तोड़कर उनके देश का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। साथ ही वे दावा करते हैं कि वे उन्हें सभ्य बनाने आए हैं। मध्य एशिया के मुस्लिम आक्रमणकारियों ने भारत के बारे में चाहे जो भी कहा हो, लेकिन पैगंबर जो भारत कभी नहीं आए और मदीना में रहते थे, ने एक बार कहा था कि उन्हें भारत की भूमि से ज्ञान की ठंडी हवा आ रही है और यही इकबाल ने भी कहा है।’

जी दरअसल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में एक कार्यक्रम में खान ने कहा कि, 'उन्होंने देवबंद में इसका जिक्र किया था और रेखांकित किया कि यह मुसलमानों के लिए गर्व की बात है कि वे भारत में इस्लाम का पालन कर रहे हैं, जिसके ज्ञान से पैगंबर प्रभावित थे। इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम देवबंद में है। उन्होंने आगे कहा, ‘जब भारत में लोग बड़ी-बड़ी किताबें लिख रहे थे, इंग्लैंड के लोग गुफाओं में रह रहे थे और उन्हें लगता है कि उन्होंने हमें सभ्य बनाया।'

जी दरअसल केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, 'दुनिया में 5 पुरानी सभ्यताएं हैं।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'जहां ईरानी सभ्यता अपने वैभव के लिए जानी जाती थी, चीनी अपने कौशल के लिए, रोमन अपनी सुंदरता के लिए और तुर्क अपनी बहादुरी के लिए, भारत एकमात्र ऐसी सभ्यता थी जो अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती थी।' आपको यह भी बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान को कई भाषाओं की जानकारी है और उन्होंने दुनिया के सभी प्रमुख धर्मों के धर्मग्रंथों का अध्ययन किया है।

दिवाली से पहले MP में बड़ा हादसा, 14 मजदूरों की मौत-35 यात्री गंभीर घायल

अमित शाह को क्यों कहा जाता है राजनीति का 'चाणक्य' ?

शनि की साढ़े साती लगते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, जानिए बचने के उपाय

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -