तिरंगा थाम मुस्लिम संगठन ने अमेरिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
तिरंगा थाम मुस्लिम संगठन ने अमेरिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
Share:

मुरादाबाद। जमीयत उलमा ए हिंद ने अमेरिका के विरूद्ध आंदोलन किया। संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और ये लोग अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शरीफ नगर में नमाज जुमा दुआ भी की। जानकारी सामने आई है कि जमीयत उलमा ए हिंद ने येरूशलम को इजराइल की राजधानी घोषित करने हेतु अमेरिकी सदर के निर्णय के विरूद्ध देशभर में जुमे की नमाज करने के बाद दुआ की और पुरअमन का चलसमारोह निकाला। प्रदर्शनकारियों ने चलसमारोह पुराना बाजार क्षत्र में निकाला।

इस दौरान लोग नारेबाजी करते रहे। संगठन द्वारा अमेरिका पर आरोप लगाया गया है कि वह इस्लाम के विरूद्ध साजिश कर रहा है। संगठन के नाजिम मौलाना खालिक कासमी ने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह के निर्णय लिए हैं वे इस्लाम विरूद्ध हैं और इन्हें सहन नहीं किया जाएगा उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने इस्त्रायल की राजधानी के तौर पर यरूशलम को मान्यता दी थी। जिसके बाद विश्वभर के मुस्लिम देशों ने इस मत पर कहीं अपनी सहमति जताई तो कहीं विरोध किया। मुल्कभर में अमेरिका के खिलाफ जमीयत उलमा.ए.हिंद ने एहतजाज किया।

इसी कड़ी में शरीफ नगर में भी बाद नमाज जुमा दुआ की गई। इसके बाद जुलूस निकाला गया। इसमें तिरंगा लेकर अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। जमीयत उलमा.ए.हिंद ने येरूशलम को इजराइल की राजधानी घोषित करने के अमेरिकी सदर के फैसले के खिलाफ मुल्कभर में जुमे की नमाज के बाद दुआ और पुरअमन जुलूूस निकालने का आह्वान किया था।

इसके चलते कस्बे की सभी मस्जिदों में फिलस्तीनए मस्जिद.ए.अक्सा के हक में दुआ की गई। इसके बाद बागवाली मस्जिद पर लोग जमा हुए। संस्था के प्रदर्शन में शहर इमाम हाफिज सैफुल इस्लाम, ग्राम प्रधान एम,इल्यास,हाजी वसीम अहमद,मौलाना यूसुफ, हाफिज शुजाउद्दीन,मौलाना नजीबुर्रहमान,आसिफ मलिक,हाजी ताहिर,मुबारिक बाबा,मेराज एडवोकेट,मौहम्मद आजम,हाजी इसरार,कारी फरीदुद्दीन,अब्दुल कलाम आदि शामिल थे।

मालदीव के अखबार ने पीएम मोदी को बताया 'ऐंटी-मुस्लिम'

सलाफी उपदेशक की सलाह मुसलमान डॉक्टर महिला मरीज को ना छुएं

तीन तलाक - आज लोकसभा में पेश होगा विधेयक

मालदीव के प्रकाशन में भारत विरोधी बात

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -