चीन ने बताये परमाणु हमले से बचने के उपाय
चीन ने बताये परमाणु हमले से बचने के उपाय
Share:

बीजिंग। चीन में परमाणु हमले को लेकर चर्चा चलने लगी है। यहां पर लोगों को बताया जा रहा है कि, यदि परमाणु हमला होता है तो फिर, उससे किस तरह के बचा जा सकता है। परमाणु हमले को लेकर चीन के उत्तर - पूर्वी प्रांत में इस तरह की जानकारियां, नागरिकों को दी जा रही हैं। यहां के एक आधिकारिक समाचार पत्र जिलिन डेली ने पाठकों को अपने प्रकाशन के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाई है।

जिसके तहत, लोगों से अपील की गई है कि, वे अपने दरवाजे व खिड़कियों को बंद कर लें, यदि परमाणु हमला हो तो फिर, रेडियोधर्मिता से बचने के लिए, लोग अपने सभी सामान को अच्छे से धो लें। गौरतलब है कि, उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव गहरा गया है। अमेरिका उत्तर कोरिया को चेतावनियां दे चुका है कि, उसे मिसाईल परीक्षण नहीं करना चाहिए।

वह परमाणु क्षमता युक्त मिसाईलों और शक्तिशाली बमों का परीक्षण न करे। मगर इसके बाद भी उत्तर कोरिया द्वारा मिसाईल परीक्षण किया गया। ऐसे में अमेरिका ने कोरियाई क्षेत्र को लेकर अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

अमेरिका,चीन को भी चेतावनी देता रहा है कि, वह उत्तर कोरिया के बढ़ते कदमों पर रोक लगाए। दक्षिण चीन सागर में वह उत्तर कोरिया को लेकर सक्रियता बरते। ऐसे में उत्तर कोरिया से सटे चीन के सीमावर्ती प्रांत में परमाणु हमले से सजगता के उपायों का प्रचार किया गया।

चाइल्ड आर्टिस्ट्स की डेली फीस

धोनी के गृहनगर से एक और क्रिकेट का सुपरस्टार

मैक्स लापरवाही केस: दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ा

नॉर्थ कोरिया- सैनिक के भागने पर गोलियां मारी

मिसाइल का बदला, मिसाइल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -