'खरीफ-रबी की फसलों में अंतर भी जानते हैं राहुल..', MSP पर अमित शाह का हमला

'खरीफ-रबी की फसलों में अंतर भी जानते हैं राहुल..', MSP पर अमित शाह का हमला
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के रेवाड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का काम किया है। अमित शाह ने हरियाणा के जवानों की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि देश की सीमाएं आज सुरक्षित हैं और जम्मू-कश्मीर में शांति है, जिसका श्रेय हरियाणा के वीर जवानों के बलिदान और साहस को जाता है।

अमित शाह ने कांग्रेस के शासनकाल को कट, कमीशन, और करप्शन से भरा हुआ बताया और कहा कि उस समय डीलर, दलाल और दामादों का दबदबा था। लेकिन भाजपा सरकार में न डीलर बचे, न दलाल, और दामाद का तो सवाल ही नहीं है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को किसी ने समझाया कि MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का जिक्र करने से वोट मिलेंगे, लेकिन क्या उन्हें इसका फुलफॉर्म भी पता है, रबी और खरीफ फसलों का अंतर पता है ? उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो MSP के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है, जबकि हरियाणा की भाजपा सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीद रही है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि उनकी कोई सरकार 24 फसलें MSP पर खरीद रही है या नहीं।

राहुल गांधी के विदेशी धरती पर दिए गए बयानों पर भी अमित शाह ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर कहते हैं कि कांग्रेस आरक्षण खत्म कर देगी। जबकि राहुल लोकसभा चुनाव के समय भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाते थे। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वन रैंक-वन पेंशन (OROP) योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस 40 सालों तक इसे लागू नहीं कर पाई, जबकि मोदी सरकार ने इस मांग को पूरा किया। उन्होंने यह भी बताया कि एक महीने पहले OROP का तीसरा वर्जन भी लागू किया जा चुका है। शाह ने सभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और गलत राजनीति का आरोप लगाया।

'कश्मीर' मुद्दे पर एकसाथ आए 57 मुस्लिम देश, भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर

पड़ोसी के यहाँ मिला 3-दिन से लापता मासूम का शव, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

क्या लालू को फिर जाना होगा जेल? जमीन के बदले नौकरी मामले में नई चार्जशीट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -