कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गुजरात, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे भेंट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गुजरात, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे भेंट
Share:

बनासकांठा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात पहुॅंचेंगे। यहाॅं वे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि गुजरात, राजस्थान, असम में जोरदार बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए। उत्तराखंड में तेज़ बारिश के कारण  भूस्खलन की स्थिति बन गई जिससे कई प्रमुख रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हुई। अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात विशेषकर बनासकांठा पहुॅंचेंगे और बाढ़ पीड़ितों से चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पहले ही दौरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रस्तर के अधिकारियों से व असम समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इन समस्याओं का स्थायी समाधान खोजने की बात कही है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के परिजन को 2 लाख प्रति पीड़ित और घायलों हेतु 50 हजार रूपए प्रति घायल के अनुसार मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है। बाढ़ के हालातों में मदद और अन्य कार्यों हेतु 2350 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी हो चुकी है।

बाढ़ पर हो रही सियासत, कांग्रेस विधायकों को भेजा बेंगलुरू

PM मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित असम का दौरा, 2000 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की

आमिर की मदद का मजाक बना रहे यूजर्स

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -