'अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं राहुल गांधी..', कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार

'अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं राहुल गांधी..',  कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे पर पलटवार किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मणिपुर को जलने दे रहे हैं'। जोशी ने कहा कि राहुल 'अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।' इससे पहले दिन में, राहुल गांधी ने केंद्र पर अपने 'भारत माता की हत्या' वाले तंज को सही ठहराते हुए कहा था कि उन्हें संसद में यह शब्द बोलने की भी अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जब सदन मणिपुर पर केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस कर रहा था, तब पीएम मोदी वित्त मंत्रालय में साथी सहयोगियों के साथ "हंसी और मजाक" कर रहे थे।

इसके बाद आज शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, जोशी ने गांधी के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि, “कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कभी नहीं सोचा था कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए सहमत होंगे। जैसा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हमें इस मुद्दे पर संवेदनशील होना चाहिए। आज राहुल गांधी ने जो कहा वो हम सबने देखा। मुझे लगता है कि उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।” प्रस्ताव पर और विशेष रूप से मणिपुर प्रश्न पर प्रधानमंत्री के जवाब के लिए नहीं रुकने के लिए कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह "दुर्भाग्यपूर्ण" है कि विपक्षी दल "गैरजिम्मेदाराना व्यवहार" कर रहा है।

जोशी ने कहा कि, 'वह पीएम का जवाब सुनने के लिए सदन में नहीं थे। वह (आज) सदन में नहीं आये। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तथाकथित सबसे पुरानी पार्टी इतना गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से (विधेयकों पर) चर्चा में भाग नहीं लिया। उन्होंने केवल दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा में भाग लिया। सरकार कभी नहीं चाहती कि कोई विधेयक बिना चर्चा के पारित हो। राज्यसभा में लगभग सभी विधेयकों पर चर्चा हुई।”  जोशी ने कहा कि, शुक्रवार को संपन्न हुए मानसून सत्र में लोकसभा में कुल 20 और राज्यसभा में 55 विधेयक पेश किए गए। सत्रह बैठकें हुईं। निचले सदन में 20 विधेयक पारित किये गये और तीन विधेयक राज्यसभा की स्थायी समिति को भेजे गये। राष्ट्रीय महत्व के कई विधेयक थे, लेकिन विपक्ष ने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया। आशा है कि वे अगले सत्र के लिए तैयार होकर आएंगे।  

'जल्द से जल्द देश छोड़ दें..', नाइजर में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी

रतलाम में 'सर तन से जुदा' का नारा लगाने वालों को लेकर एक्शन में आई सरकार, अब होगी NSA की कार्रवाई

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई लोकसभा, अध्यक्ष ओम बिरला ने दी सदन में हुए कामकाज की जानकारी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -