कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जा रहे राहुल गांधी, पिछली बार एक 'बयान' से हुई थी किरकिरी

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जा रहे राहुल गांधी, पिछली बार एक 'बयान' से हुई थी किरकिरी
Share:

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब अगले सप्ताह इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी 28 फरवरी को 10 दिवसीय इंग्लैंड दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में पार्टी के 85वां पूर्ण अधिवेशन में शिरकत करेंगे। 

 

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन आरम्भ होना है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें शामिल होने के दो दिन बाद राहुल गांधी इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह दौरा राहुल के फेलोशिप से संबंधित है।बताया जा रहा है कि यह राहुल गांधी की आधिकारिक यात्रा होगी। यहां राहुल व्यापारिक समुदाय के सदस्यों, सियासी वर्ग के सदस्यों, प्रवासी भारतीयों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के चीफ सैम पित्रोदा भी राहुल के साथ होंगे।  

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले राहुल गांधी कैम्ब्रिज में एक लेक्चर देने वाले हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में ही बातचीत से संबंधित एक कार्यक्रम होगा। बता दें कि, राहुल ने 16 फरवरी को एक ट्वीट करते हुए कहा था कि वह कैम्ब्रिज में लेक्चर देने के लिए बेहद उत्सुक हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने भी कहा था कि राहुल गांधी का कैम्ब्रिज में एक बार फिर से स्वागत करते हुए ख़ुशी हो रही है। राहुल यहां MBA पर लेक्चर देंगे। 

कैंब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर मचा था बवाल:-

बता दें कि, इससे पहले भी राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर दिया था, जो काफी विवादों में रहा था। कैंब्रिज के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने 'इंडिया एट 75' विषय पर विचार पेश किए थे। उस दौरान राहुल गांधी ने भारत के एक राष्ट्र होने की बात को नकारते हुए कहा था कि, 'भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि राज्यों का संघ है।' राहुल गांधी के इस बयान पर जमकर बवाल मचा था। उस समय भारतीय सिविल सेवा अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने राहुल गांधी को तथ्यों के साथ करारा जवाब दिया था। सिद्धार्थ वर्मा ने राहुल गांधी के साथ हुई उस बातचीत का वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। 

 

उस वीडियो में सिद्धार्थ वर्मा ने राहुल गांधी से कहा था कि, 'आपने यह कहते हुए संविधान के अनुच्छेद 1 का हवाला दिया कि संविधान के आधार पर भारत राज्यों का संघ है। यदि आप एक पन्ना पहले जाएंगे और प्रस्तावना देखेंगे, तो इसमें साफ़ लिखा हुआ है कि भारत एक राष्ट्र है। भारत अपने आप में सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है और इस शब्द की उत्पत्ति वेदों में हुई है और हम काफी पुरानी सभ्यता हैं।' उन्होंने राहुल गांधी को तथ्य बताते हुए कहा था कि, 'यहां तक कि जब चाणक्य ने भी तक्षशिला में विद्यार्थियों के साथ चर्चा की थी, तो उन्होंने भी स्पष्ट किया था कि वे भले ही विभिन्न जनपदों से आते हों, मगर अंत में उनका संबंध भारत से है।' इसपर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा था कि, 'क्या उन्होंने नेशन शब्द का उपयोग किया था?' तो अधिकारी ने बताया था कि, उन्होंने 'राष्ट्र' शब्द का इस्तेमाल किया था। राहुल ने अपनी बात संभालते हुए कहा कि, 'राष्ट्र साम्राज्य है।' फिर अधिकारी ने उन्हें समझाया कि, 'नहीं, राष्ट्र, नेशन का संस्कृत शब्द है।'

अधिकारी ने राहुल गांधी से पुछा कि, 'क्या राजनेता के तौर पर आपको नहीं लगता कि भारत को लेकर आपका विचार न सिर्फ गलत है, बल्कि विनाश करने वाला भी है, क्योंकि यह हजारों वर्षों के इतिहास को छिपाने का प्रयास करता है।' राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी की जमकर प्रशंसा हुई थी, वहीं राहुल गांधी को उनकी अपरिपक्व सोच के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सिद्धार्थ ने समर्थन के लिए लोगों का आभार जताते हुए लिखा था कि, 'आज मिले इस समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं। मगर यह दर्शाता है कि बड़ी तादाद में भारतीयों के लिए 75 साल पुराना भारत सिर्फ एक छोटी राजनीतिक चीज नहीं है। भारतवर्ष हजारों वर्षों से है और यह अनंतकाल तक रहेगा।' वहीं, राहुल की आलोचना करते हुए लोगों कहा था कि,  विदेशी धरती पर जाकर ये दर्शाना, कि 'भारत 1947 में ही पैदा हुआ है',  हज़ारों वर्षों पुरानी भारतीय संस्कृति का अपमान है। मुगलों और अंग्रेज़ों के आने के पहले भी भारत था और आगे भी रहेगा। 

पहले खुद तोड़ने की सिफारिश की, अब धर्मस्थलों को बचाने का ढोंग कर रहे मनीष सिसोदिया

'एकनाथ शिंदे के बेटे ने दी मेरे क़त्ल की सुपारी', संजय राउत के आरोप में मचाई सनसनी

वीर सावरकर को भारत रत्न, स्थानीय युवाओं को 80% रोज़गार.., सीएम शिंदे की बैठक में प्रस्ताव पेश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -