पार्टी में मची हलचल, पर्चा दाखिल करने रवाना हुए राहुल
पार्टी में मची हलचल, पर्चा दाखिल करने रवाना हुए राहुल
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावी कार्यक्रम के लिए, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना नामांकन आज दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए वे अपने घर से निकल चुके हैं। इस दौरान उनके साथ, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद 5 दिसंबर को फाॅर्म की स्क्रूटनी होगी।

यदि कोई भी कैंडिडेट, अपना नामांकन दाखिल नहीं करता है तो फिर, यह तय हो जाएगा कि, राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि, रविवार तक किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था। राहुल के नामांकन का समर्थन कांग्रेस शासित करीब 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे। जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आदि शामिल होंगे। यदि राहुल गांधी अध्यक्ष निर्वाचित होते हैं तो फिर, सोनिया गांधी पार्टी की संरक्षक बन सकती हैं।

हालांकि इस मामले में अभी स्पष्ट तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी ओर राहुल के नामांकन को लेकर पार्टी के कार्यालय में हलचल रही। जानकारी सामने आई है कि, कांग्रेस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने वाले राहुल तीसरे नेता हैं। उनसे पहले उपाध्यक्ष रहे दो नेताओं का पॉलिटिकल करियर ज्यादा ऊंचाई हासिल नहीं कर पाया। 1986 में अर्जुन सिंह और 1997 में जितेंद्र प्रसाद इस पद पर रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दायर करेंगे राहुल

गुजरात में डेढ़ सौ से अधिक सीट जीतेगी भाजपा

एमएनएस ने निरूपम को बताया परप्रांतीय कुत्ता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -