मिटटी में दबने से दो महिलाओ की मौत, 3 जख्मी

मिटटी में दबने से दो महिलाओ की मौत, 3 जख्मी
Share:

जयपुर. राजस्थान के गुढ़ागौडज़ी के गांव पौंख में मिटटी के नीचे दबने से दो महिलाओ की मौत के समाचार है. इस हादसे में तीन अन्य महिलाए भी गंभीर जख्मी हुई है. पुलिस ने अपनी जानकारी में बताया की पौंख गावं की तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं दीपावली के उपलक्ष्य में अपने घर आँगन को लीपने के लिए इकट्ठा होकर गांव के ही जोहड़ से चिकनी मिटटी लेने के लिए गई हुई थी. जब यह सभी महिलाएं वहां पर मिटटी खोदने में लगी हुई थी. 

तभी इस  दौरान मिटटी के ढहने से पांच महिलाएं इसके नीचे आकर दब गई इस दौरान दूसरी अन्य महिलाओ में चीख पुकार शुरू हो गई.  इन महिलाओं ने मिटटी में दबी हुई इन महिलाओ को निकालने का प्रयास किया गया परन्तु अधिक मिटटी की वजह से नही निकाल सकी. शोर को सुनकर आसपास के लोगो ने तुरंत ही जेसीबी की सहायता से मिटटी हटाकर इन दबी हुई महिलाओ को बाहर निकाला.

इन्हे तुरंत ही अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां पर डाक्टरों ने नाथीदेवी व सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया तथा इसके अलावा सावित्री व विनोद व रूढ़ि देवी गुढ़ागौडज़ी के अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है. मृतक महिलाओ के शवो को गुढ़ागौडज़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -