बाइक से भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचा कुत्ता, राहुल से मुलाकात का इंतज़ार

बाइक से भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचा कुत्ता, राहुल से मुलाकात का इंतज़ार
Share:

इंदौर: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी इन दिनों पार्टी की खोई सियासी जमीन वापस मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। आज राहुल गांधी की इस पद यात्रा में एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी शामिल हुआ। बता दें कि राहुल फ़िलहाल मध्य प्रदेश में अपनी पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसके बाद वह 4 दिसंबर को राजस्थान पहुंचेंगे, जहां उन्हें अशोक गहलोत और सचिन पायलट की सियासी जंग का समाधान करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज जर्मन शेफर्ड डॉग मार्वल (Marvel) अपने मालिक रजत पाराशर की बाइक के पीछे बैठकर और काला चश्मे पहने हुए राहुल गांधी की पदयात्रा में पहुंचा। बता दें कि रजत ग्वालियर के निवासी हैं। इससे पहले मार्वल और रजत पराशर दोनों बाइक पर देश भर में करीब 15,000 किमी की यात्रा कर चुके हैं। इस यात्रा का एक बहुत ही खास मकसद है। पेशे से एक सिविल इंजीनियर रजत पाराशर का कहना है कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं और उनसे अनुरोध करते हैं कि यदि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में आती है तो पशु अधिकारों के लिए सहयोग करें।

हालाँकि, अभी रजत पराशर और मार्वल को राहुल गांधी से मिलने का मौका नहीं मिला है। रजत का कहना है कि राहुल से मुलाकात के वक़्त भी मार्वल उनके साथ ही रहेगा।  बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश किया है। अभी उनकी यात्रा कहरगांव के खेरदा में है। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज शुक्रवार (25 नवंबर) को लगातार दूसरे दिन यात्रा में शामिल हुईं। मध्य प्रदेश में यात्रा के तीसरे दिन प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान को भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते हुए देखा गया।

रेप के बाद दो दलित बहनों की हत्या, कांग्रेस ने दिया मदद का चेक, जो 'बाउंस' हो गया

यूपी के इन शहरों में लागू हुई पुलिस कमिश्नर प्रणाली, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

'ईसाईयों की नकल न करें मुस्लिम, वरना क़यामत के दिन..', देवबंद के मौलाना का Video वायरल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -