प. बंगाल में हिंसा को लेकर राजनाथ सिंह ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

प. बंगाल में हिंसा को लेकर राजनाथ सिंह ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
Share:

नई दिल्ली : देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान दौरान हुई हिंसा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह का कहना है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन्हें रोकने में असफल रहीं हैं। 

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में किया चुनाव प्रचार, विपक्ष पर जमकर किया प्रहार

हिंसा रोकने में असफल रही ममता 

राजनाथ सिंह ने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। वही उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है कि सूबे की मुखिया ममता बनर्जी इन हिंसाओं को रोकने में असफल रहीं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से लेकर छठे चरण के मतदान तक हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। 

दिल्ली में हथियारों की तस्करी करने आया था बदमाश, पुलिस के जाल में फंसा

पहले भी हो चुकी है हिंसा 

इससे पहले भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। इससे पहले छठे चरण के मतदान के दौरान एक भाजपा बूथ एजेंड की हत्या कर दी गई थी। वहीं, टीएमसी के बूथ एजेंड को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी जानकारी सामने आई थीं। 

महागठबंधन उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, तत्काल सुनवाई से किया इंकार

मणिशंकर अय्यर को कहा था नीच, अब कहा मैंने सही बोला था

रैली के बाद पत्रकारों ने पुछा ऐसा सवाल, शरमा के आगे बढ़ गए राहुल गाँधी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -