चंद्रयान -2: डॉ. सुभाष चंद्रा ने बढ़ाया इसरो का हौसला, कहा- आपके प्रयास पर हर भारतीय को गर्व

चंद्रयान -2: डॉ. सुभाष चंद्रा ने बढ़ाया इसरो का हौसला, कहा- आपके प्रयास पर हर भारतीय को गर्व
Share:

नई दिल्ली: भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर को पहुंचाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है. हालांकि लैंडिंग से पहले वैज्ञानिकों से इसका संपर्क टूट गया है. इस पर राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, पूरे देश को इसरो पर गर्व है.

उन्होंने ट्वीट करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की हौसला अफजाई की और लिखा कि 'प्रिय इसरो टीम, राष्ट्र को आपके द्वारा किए गए जबरदस्त प्रयास पर गर्व है. प्रत्येक भारतीय आपकी भावनाओं को महसूस करता है. आप अभूतपूर्व कार्य करते रहें. पूरे देश को इसरो पर गर्व है. जय हिंद.' गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चीफ के सिवन ने भी कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. 

उन्‍होंने मिशन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिग योजना के मुताबिक चल रही थी. चांद की सतह से 2.1 किमी ऊपर तक मिशन और विक्रम लैंडर कर परफॉर्मेंस नार्मल थी. इसके बाद विक्रम लैंडर से ग्राउंड स्‍टेशन का संपर्क टूट गया है. हमारे वैज्ञानिक डाटा का विश्‍लेषण कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि जल्द ही हम इसका पता लगा लेंगे. 

चालान से इन दो राज्यों की पुलिस हुई मालामाल

इस कंपनी ने दूध की कीमतों में किया इजाफा

डिजिटल मीडिया सेक्टर में एफडीआई का डीएनपीए ने किया स्वागत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -