100 साल बाद दशहरा पर बन रहा राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

100 साल बाद दशहरा पर बन रहा राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Share:

सनातन धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है। मां दुर्गा की आराधना के नौ दिन पूरे होने के पश्चात् 10वां दिन, जिसे दशहरा कहते हैं, बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया था। प्रत्येक वर्ष इस मौके पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। वही इस वर्ष विजयदशमी का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वही इस बार ग्रहों की शुभ स्थिति इस दिन की खासियत को और बढ़ा रही है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 100 वर्षों के बाद 12 अक्टूबर को मालव्य एवं शश राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। आइए आपको बताते हैं, कौन सी हैं वो राशियां:

मेष राशि:
इस राजयोग के प्रभाव से मेष राशि के लोगों को प्रोजेक्ट्स में सफलता और प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मकता बनाए रखें और नए विचारों को अपनाएं। आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और सेहत अच्छी रहेगी। इस दिन आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे, जिससे संबंधों में और भी मिठास आएगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार की संभावना है।

कर्क राशि: 
इस योग के कारण कर्क राशि के जातकों के रोमांटिक रिश्ते मजबूत होंगे। नए साझेदारी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा और यात्रा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, तथा नई ज्ञान प्राप्ति के लिए समय अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक विकास और मानसिक शांति का अनुभव होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार की संभावना है, और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

तुला राशि: 
इस योग के प्रभाव से तुला राशि के जातकों के जीवन में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रेम और संबंधों में नए आयाम आएंगे, और दशहरा के अवसर पर आप नए संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए व्यवसाय में साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अत्यंत शुभ है।

धनु राशि: 
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय शिक्षा और यात्रा का है। दशहरे के दिन आपको नए ज्ञान एवं अनुभव प्राप्त करने के कई अवसर मिल सकते हैं। यह समय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और नई क्षमताओं को विकसित करने का है। आपकी मेहनत और समर्पण से कार्यस्थल पर पदोन्नति या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास चरम पर होगा।

मीन राशि: 
मीन राशि के लोगों के लिए दशहरा का यह समय रिश्तों में मजबूती और व्यक्तिगत विकास का है। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं तथा नए लोगों से मिलकर संपर्कों का विस्तार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा।

सपने में पानी का दिखना शुभ या अशुभ? यहाँ जानिए

नहीं है दुर्गा सप्तशती के पाठ करने का समय, तो अपना लें ये उपाय

वाहनों के लिए ये रंग होता है शुभ, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -