कल सुनाई जाएगी राम रहीम को सजा!
कल सुनाई जाएगी राम रहीम को सजा!
Share:

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और रेप के मामले में दोषी करार दिए गए कथित संत गुरमीत सिंह राम रहीम को सोमवार को ढाई बजे सजा सुनाई जाएगी। राम रहीम को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत करीब 7 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की सजा सुनाई जा सकती है। इस हेतु सुरक्षा तैयारियाॅं पूर्ण कर ली गई हैं। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा से जुड़े समर्थक गुरमीत सिंह राम रहीम को पकड़े जाने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शकारी कथित तौर पर हिंसक तक हो गए हैं।

ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जेल परिसर के आसपास पाॅंच स्तर की सुरक्षा होगी। प्रशासन किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए फोर्स और बलप्रयोग संबंधी वाहन तैयार रखेगा। सुरक्षाकार्य में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राम रहीम पर आईपीसी की धारा 376 और 506 आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। 376 के तहत कम से कम सात या अधिकतम 10 साल तक की सजा मिल सकती है। दूसरी ओर 25 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत पंचकूला में रामरहीम को रेप का दोषी करार दे चुकी है।

मेरा घर है पत्थर का, शीशे के घर वालों को लगी चोट- राधे माँ

ओह नो...! मेरा अकाउंट किसी ने हैक कर लिया, राधिका आप्टे

दामाद ने गुरमीत राम रहीम पर दत्तक पुत्री से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -