रणबीर के चोट लगने के बाद आलिया ने संभाला , बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे दोनों

रणबीर के चोट लगने के बाद आलिया ने संभाला , बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे दोनों
Share:

हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच केमेस्ट्री देखते ही बनती है। एक बार फिर रणबीर और आलिया साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। रणबीर और आलिया साथ में मुंबई से चंडीगढ़ रवाना हुए। तस्वीर देख रणबीर कपूर के फैंस जरूर परेशान हो जाएंगे। रणवीर हाथ में चोट लगी है। उन्होंने अपने हाथ को आर्म स्लिंग से सहारा दिया हुआ है। 

 वीकेंड पर रणबीर अक्सर फुटबॉल खेलते देखे गए हैं। ये चोट उन्हें उसी दौरान लगी। रणबीर को चोट लगने की वजह से उनके साथी ने उनका सामान पकड़ा है। इसके अलावा आलिया भी अपना सूटकेस और बैग पकड़े नजर आईं। लुक्स की बात करें तो रणबीर ने ब्लैक फुल टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी है हालाँकि आलिया ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू कलर की शर्ट कैरी की। जानकारी के लिए बता दें कि आलिया इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है परन्तु जिस तरह से दोनों के बीच नजदीकियां देखी गई हैं उसके बाद ये छुपी हुई बात नहीं है। आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। ये आलिया और रणबीर की साथ में पहली फिल्म है।

यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म में शाहरुख का गेस्ट अपीयरेंस होगा। शाहरुख का यह किरदार रणबीर के सफर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किंग खान ने फिल्म के अपने हिस्से की शूटिंग के लिए तारीख दे दी है। वह इस साल के खत्म होने से पहले ही शूटिंग पूरी कर लेंगे।

 

नो एंट्री के सीक्वल में नहीं होंगे सलमान, कौन लेगा दबंग खान की जगह

भारतीय खाने को 'भयानक' बोलने पर, इस मॉडल ने लगाई विदेशी को फटकार

आलिया भट्ट की तरह दिखता है यह फेमस यूट्यूबर, फोटो हुआ वायरल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -