'रामायण' में रणबीर कपूर का होगा डबल रोल, अमिताभ बच्चन की भी होगी अहम भूमिका

'रामायण' में रणबीर कपूर का होगा डबल रोल, अमिताभ बच्चन की भी होगी अहम भूमिका
Share:

मशहूर फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' बॉलीवुड के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसका इंतजार जनता और इंडस्ट्री दोनों कर रहे हैं। हालांकि अभी तक निर्माताओं ने इस फिल्म का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, किन्तु एक्टर्स के इंटरव्यूज और सेट से सामने आई तस्वीरों ने संकेत दे दिए हैं कि नितेश तिवारी इसे बेहद भव्य तरीके से पर्दे पर पेश करने की तैयारी में हैं।

फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार, रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी उनकी पत्नी सीता के किरदार में नजर आएंगी। भगवान हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं, लक्ष्मण का रोल रवि दुबे को दिया गया है और कैकेयी का किरदार लारा दत्ता निभाएंगी। अब इस फिल्म से दो रोमांचक जानकारियां सामने आई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर 'रामायण' में डबल रोल निभाएंगे। वह फिल्म में राम और परशुराम दोनों के किरदार में दिखाई देंगे। सूत्रों के मुताबिक, जब श्रीराम ने महादेव शिव का धनुष तोड़ा था, तब अपने क्रोध के लिए प्रसिद्ध परशुराम वहां पहुंचे थे। इस प्रसंग में दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद है, जो 'रामायण' में दर्ज है।

हिंदू माइथोलॉजी में राम एवं परशुराम, दोनों प्रभु श्री विष्णु के अवतार माने जाते हैं। परशुराम का किरदार भले ही छोटा हो, लेकिन कहानी में उसका महत्व बहुत अधिक है। निर्माताओं ने तय किया है कि फिल्म में परशुराम के इस महत्व को उचित रूप से दर्शाया जाएगा। रणबीर दोनों विष्णु अवतारों का किरदार निभाएंगे, तथा परशुराम के रूप में उनका लुक काफी अलग होगा, जिससे उन्हें पहचान पाना कठिन होगा। अमिताभ बच्चन बनेंगे जटायु रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी 'रामायण' का हिस्सा होंगे, जो दो पार्ट में बनाई जा रही है। हालांकि, वह खुद स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगे। उन्हें जटायु के किरदार को आवाज देने के लिए चुना गया है।

जटायु का किरदार VFX की मदद से तैयार किया जाएगा, तथा इसके लुक को बेहतर बनाने के लिए अमिताभ की आंखों को भी स्कैन किया गया है। बता दें कि इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स पर काम करने वाली इंडियन कंपनी DNEG, जिसने कई फिल्मों के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं, और KGF स्टार यश की कंपनी मिलकर 'रामायण' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 100 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 800 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

लंदन में कोहली का पीछा कर रहे लोग, देखकर कपल हुआ नाराज

'दीप‍िका के बच्चे का पसंदीदा एक्टर बनूं', रणवीर के सामने रणबीर ने कही बड़ी बात

आराध्या को नैनी ने पाला? ऐश्वर्या ने किया ये खुलासा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -