'रांची डायरी' है युवा सपनों की दिलचस्प कहानी

'रांची डायरी' है युवा सपनों की दिलचस्प कहानी
Share:

आपको बता दे की जल्द ही 13 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म 'रांची डायरी' की कहानी छोटे शहर के युवा सपनों की कहानी है. इस फिल्म से पहली बार अभिनेता अनुपम खेर निर्माता के रूप में डेब्यू कर रहे हैं. गुरुवार को फिल्म के प्रोमोशन के लिए रांची डायरी की पूरी टीम दिल्ली पहुंची थी. इससे पहले भी बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ के प्रचार के सिलसिले में रांची आये थे, जहा पर उन्होंने कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले माही यानि महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की. अनुपम खेर ने माही के साथ उनकी बेटी से भी मुलाकात की. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को जीनियस बताया. साथ ही धोनी के परिवार वालो से भी अनुपम खेर ने मुलाकात की. अनुपम ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह धोनी और उनके पिता के साथ नजर आ रहे हैं.

अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ का प्रमोशन कर रहे है. ऐसे में रांची में वे विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के घर भी गए. जहा पर उन्होंने धोनी की बेटी को जीनियस बताया तथा कहा कि साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है. वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है. ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे.

वही उन्होंने साक्षी और एमएस धोनी को भी गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया. बता दे कि अनुपम खेर ने महेंद्र सिंह धोनी के जिवन के ऊपर बनी फिल्म ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को बेहद सराहा गया था. और यह फिल्म भी सुपरहीट साबित हुई थी. 

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

'डर्टी गर्ल' विद्या के संग ट्रेन में हुई 'डर्टी हरकत'

INDIA के बाद EGYPT को उड़ चली 'जब हैरी मेट सेजल'

'उदय चोपड़ा' का नजर आया Fit to Fat लुक....

'पद्मावती' के Dhmaake... से पोखरण में मौजूद जॉन अब्राहम भी बुरी तरह थर्राये....

'जुड़वाँ2' ने 'रईस' के छक्के छुड़ाए

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -