अपनी अगली फिल्म में 19 वर्षीय अदाकारा संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, भड़के लोग

अपनी अगली फिल्म में 19 वर्षीय अदाकारा संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, भड़के लोग
Share:

मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। रणवीर की आगामी फिल्मों में आदित्य धर की एक फिल्म भी सम्मिलित है। इस बिग बजट फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी होंगे। बॉलीवुड के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। हालाँकि, हाल की एक अपडेट के बाद से प्रशंसक निर्माताओं से नाराज हैं। दरअसल, खबर है कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ 19 वर्षीय अभिनेत्री सारा अर्जुन को कास्ट किया जाएगा, तथा रणवीर का उनके साथ रोमांस दिखाया जाएगा। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

आदित्य धर की आने वाली फिल्म की फीमेल कास्ट की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, एक खबर में दावा किया गया है कि सारा अर्जुन को रणवीर के लव इंटरेस्ट के रूप में कास्ट किया जाएगा। सारा ने साउथ की फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है और उन्होंने पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था।

इस खबर के सामने आने के पश्चात्  सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा है। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि एक्ट्रेस 19 साल की हैं जबकि रणवीर सिंह 39 साल के हैं। ऐसे में दोनों के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप ठीक नहीं माना जा रहा। रेडिट के बॉली ब्लाइंड्स एंड गॉसिप ग्रुप पर इस जानकारी को शेयर करने के बाद लोगों ने निर्माताओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

राजकुमार राव संग पवन सिंह ने लगाए जमकर ठुमके, उड़ाया गर्दा

जल्द ही बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की इन फिल्मों के सीक्वल मचाएंगे हंगामा

कश्मीर से बिहार-दिल्ली तक आतंकी नसरल्लाह का समर्थन, भारत के लिए 'खतरे की घंटी'

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -