छत्रपति शिवाजी प्रतिमा मामले में राउत ने किया 'सरकार को जूते मारो आंदोलन' का ऐलान

छत्रपति शिवाजी प्रतिमा मामले में राउत ने किया 'सरकार को जूते मारो आंदोलन' का ऐलान
Share:

मुंबई: उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने महायुति सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय राउत ने कहा कि रविवार से "सरकार को जूते मारो आंदोलन" आरम्भ किया जाएगा। शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद को लेकर भी संजय राउत ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, "प्रतिमा हमारे लिए सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि भगवान की मूर्ति है। सरकार ने हमारे भगवान की मूर्ति में भी भ्रष्टाचार कर दिया है। हम इसे सहन नहीं करेंगे और रविवार से सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन आरम्भ करेंगे।"

राउत का यह बयान उस वक़्त आया है जब महाराष्ट्र में महायुति सरकार के खिलाफ विपक्ष की नाराजगी बढ़ रही है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जनता भी असंतुष्ट है, जिसे ध्यान में रखते हुए उद्धव सेना ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। संजय राउत ने कहा कि यह आंदोलन सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ है तथा इसे पूरे महाराष्ट्र में व्यापक समर्थन मिलने की उम्मीद है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। कोल्हापुर से स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया गया है। कोल्हापुर अपराध शाखा ने सिंधुदुर्ग केस में तड़के तीन बजे के आसपास पाटिल को गिरफ्तार किया तथा मालवन पुलिस को सौंप दिया। FIR में पाटिल तथा कॉन्ट्रैक्टर जयदीप आप्टे पर लापरवाही और प्रतिमा के आसपास के लोगों को संभावित नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण 4 दिसंबर, 2023 को सिंधुदुर्ग में किया गया था, जब पहली बार नौसेना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा का मकसद मराठा नौसेना की विरासत तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के समुद्री रक्षा में योगदान के साथ-साथ आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। इस परियोजना का नेतृत्व भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के सहयोग से किया था, तथा इसके लिए फंड भी सरकार ने मुहैया करवाया था।

'जन-धन खातों से लेकर फिनटेक क्रान्ति तक..', GFF सम्मेलन में क्या-क्या बोले पीएम मोदी ?

डेढ़ करोड़ में राहुल गांधी ने दो सीटों पर लड़ा था चुनाव, कांग्रेस का खुलासा

आज महाराष्ट्र को 76000 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, लाखों लोगों को मिलेगा रोज़गार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -