शादी की खबरों को लेकर गीता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, खोला सिंदूर लगाने का राज

शादी की खबरों को लेकर गीता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, खोला सिंदूर लगाने का राज
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी लोकप्रिय कोरियोग्राफर गीता कपूर इस समय अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। बीते दिनों उनकी सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज आई थी जिसमें उन्होंने माथे पर सिंदूर लगाया हुआ था। उनकी इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक ये अटकलें लगाने लगे कि उनकी पसंदीदा गीता मां ने शादी कर ली है। तत्पश्चात, मीडिया में खबरें फैल गई कि गीता कपूर ने शादी कर ली है। मगर अब खुद गीता कपूर ने अपनी शादी एवं सिंदूर वाली उन खबरों की हकीकत बयान की है। 

बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई इन्हीं फोटो के कारण गीता कपूर की शादी की अफवाहें उड़नी आरम्भ हो गई थी। इन फोटोज में गीता ने ट्रेडिशनल रेड ड्रेस पहना है तथा उनके माथे पर सिंदूर दिख रहा है। उनके प्रशंसकों को उनका रेड लुक तो पसंद आया मगर माथे पर सिंदूर को लेकर प्रशंसक प्रश्न करने लगे कि क्या गीता कपूर ने शादी कर ली है।

इसके उत्तर में खुद गीता कपूर ने आगे आकर प्रश्नों का जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि मैंने शादी नहीं की है। मैं शादी करूंगी तो सबको बताउंगी। वैसे भी बीते दिनों मेरी मां का निधन हो गया था, ऐसे में शादी करने का प्रश्न ही नहीं उठता। रही सिंदूर की बात तो गीता ने उसका भी खुलासा किया है। गीता कपूर ने बताया कि वो हर सोमवार को सिंदूर लगाती हैं, ये नई बात नहीं है तथा ना ही इसका शादी से कोई ताल्लुक है।

रेड ड्रेस में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, फोटोज देख उड़ी फैंस की नींद

टीवी की इस मशहूर हसीना ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस बोले- अब बस भी करो...

दिवंगत पिता के नाम सुधा चंद्रन ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -