इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में जोरदार बारिश हो रही है। शुक्रवार की देर रात तेज बारिश शुरू हुई तथा सुबह में मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की देर रात तेज हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश होगी एवं हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड से बारिश का दौर खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान एवं झारखंड में भारी बारिश जारी है। उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है एवं नर्मदा नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। प्रदेश में 40 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राजस्थान में भी स्थिति खराब बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 72 घंटों से बारिश जारी है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह हल्की हो गई। मौसम विभाग ने वीकेंड तक इसी तरह की स्थिति बनाए रहने की संभावना जताई है। बारिश से मौसम ठंडा हो गया है, लेकिन लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है, अंडरपास पानी से भरे हुए हैं और वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात खराब हो गए हैं। आसमान में अब भी बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 48 घंटे बाद बारिश थम सकती है।

बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है।

यूपी में बारिश से स्थिति खराब है। आगरा, एटा, कासगंज, बरेली, बदायूं, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी और हाथरस जिलों में विद्यालयों की छुट्टी कर दी गई है। आगरा में कई मकान गिरने की खबर है। मैनपुरी में बारिश की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है। जालौन और बांदा में दो-दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एटा में एक नवनिर्मित मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अवध एवं रुहेलखंड क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अत्यधिक बारिश, अचानक बाढ़ एवं बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं की चेतावनी जारी की है। पूर्वी जिलों में 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। जबलपुर, दमोह, सागर, शिवपुरी, नर्मदापुर, छतरपुर, बिजावर, किशनगढ़, टीकमगढ़ और मंडला में पानी का कहर है। नर्मदा नदी उफान पर है, नदी पर बने डैम भर चुके हैं और उन्हें खोला जा रहा है। किनारे के गांवों में मुनादी कर लोगों को हटाया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 40 लोगों की जान चली गई है। बारिश अभी थमी नहीं है। मौसम विभाग ने 16 और 17 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। 13, 17 और 18 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है, और 13 और 15-18 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत, CBI की गिरफ़्तारी पर जजों की अलग-अलग राय

मौसी से मांगा मोबाइल, नहीं दिया तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

पति ने नहीं दिलाया मोबाइल, तो पत्नी ने लगा ली फांसी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -