सोनाक्षी सिन्हा को देख रेखा ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया VIDEO
सोनाक्षी सिन्हा को देख रेखा ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज करके मैरिड लाइफ की शुरुआत की है। सोनाक्षी ने सादगी से अपने बांद्रा स्थित घर में जहीर संग रजिस्टर मैरिज की। फिर शाम में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। सोनाक्षी के रिसेप्शन में इंडस्ट्री के कई मशहूर स्टार्स सम्मिलित हुए थे। दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने भी जश्न की रौनक बढ़ाई। 

वही अब फंक्शन का एक एडोरेबल इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुशी से गदगद हो जाएगा। वायरल वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री रेखा नई दुल्हन सोनाक्षी की नजर उतारती नजर आ रही हैं। रेखा सोनाक्षी को खूब लाड करती हैं। रेखा न्यूलीवेड कपल सोनाक्षी एवं जहीर को ढेर सारी दुआएं भी देती नजर आई। सोनाक्षी पर प्यार लुटाते हुए रेखा भावुक भी हो गईं।

रेखा की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। भावुक होते हुए वो सोनाक्षी से बोलीं- मैं बहुत खुश हूं। रेखा जब सोनाक्षी पर प्यार लुटा रही थीं तब उनके दूल्हे राजा जहीर इकबाल मुस्कुराकर दोनों को देखते रहे। सोनाक्षी की मां भी पास खड़ी मुस्कुराती दिखाई दी। रेखा जिस प्रकार सोनाक्षी पर प्यार लुटा रही हैं वो देखकर प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों की बॉन्डिंग प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है। 

बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होने पर आई भाई लव सिन्हा की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

करण जौहर ने लिया 'कॉफी विद करण' से ब्रेक, बोले- 'बात करने में डर रहे लोग...'

Kalki 2898 AD रिलीज होने से पहले अमिताभ बच्चन ने एडवांस में मांगी फैंस से माफी, बोले- 'फिल्म में जो करूंगा उसे...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -