'24 घंटे के लिए पुलिस हटा दो, फिर हम...', नितेश-राणा ने फिर दिया विवादित बयान

'24 घंटे के लिए पुलिस हटा दो, फिर हम...', नितेश-राणा ने फिर दिया विवादित बयान
Share:

सांगली: भाजपा MLA नितेश राणे एक बार फिर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में सांगली में उन्होंने कहा, "हम कह रहे हैं कि पुलिस वालों को एक दिन के लिए मैं छुट्टी देता हूं और फिर हम अपनी ताकत दिखाते हैं।" नितेश राणे का ये बयान गणेश उत्सव के चलते पत्थरबाजी के बवाल के बाद आया। इससे पहले भी नितेश राणे पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था, जिसके चलते उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। 

शिकायतकर्ता का कहना था कि 11 सितंबर को एक कार्यक्रम के चलते राणे ने अपने भाषण में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया। इस बयान पर AIMIM पार्टी के प्रवक्ता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नितेश राणे बोलते हैं कि 24 घंटे के लिए पुलिस को हटा दो। यदी मैंने यही कहा होता, तो मैं जेल में होता। वह कहते हैं कि मुसलमानों को मस्जिद में घुसकर मारेंगे। आओ तो पहले, अपनी दो टांगों पर आओगे और स्ट्रेचर पर जाओगे।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव के समय महाराष्ट्र में दंगे कराना चाहती है।

नितेश राणे का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "अगर हमारे रामगिरि महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ कहा, तो हम मस्जिदों में जाकर चुन-चुनकर मारेंगे।" रामगिरि महाराज पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद नितेश राणे ने उनके समर्थन में बयान दिया था।

आधी रात को 5 दोस्तों ने की शराब पार्टी, 4 दिन में सभी की मौत

दिव्यांग दलित लड़के ने किया पेशाब तो भड़का रिटायर्ड अधिकारी, कपड़े उतारे और फिर...

'पुलिस हमारा बाप है', बदमाशों का सिर मुंडवाकर पुलिस ने पूरे शहर में घुमाया

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -