राहुल ने पीएम पर कसा तंज
राहुल ने पीएम पर कसा तंज
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने  ट्विटर  पर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के मेरे सभी मित्रों हेतु मैं नरेंद्र भाई की तरह नहीं हूॅं, मैं एक इंसान हूॅं। उन्होंने लिखा कि, गलती की ओर, ध्यान दिलवाने हेतु धन्यवाद। हम गलतियां करते हैं और, इससे हमारा जीवन शानदार होता है।

दूसरी ओर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गलती को, भारतीय जनता पार्टी ने लपक लिया। इस मामले में, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के होमवर्क पर कई तरह के प्रश्न किए थे। राहुल ने ट्वीट किया था, और सरकार पर महंगाई को लेकर, वार किया था लेकिन, भाजपा के नेताओं ने उनके ट्वीट को पकड़ते हुए उनका ही गणित गलत बता दिया था।

इसके बाद राहुल की माइक्रो ब्लाॅगिंग वेबसाईट ट्विटर पर जमकर किरकिरी हुई थी। इस मामले में, एक ग्राफिक्स प्रस्तुत किया गया था, जिसमें बढ़ोतरी प्रतिशत से संबंधित आंकड़े गलत बता दिए गए थे। कांग्रेस और भाजपा में ट्विटर वाॅर तेजी से चल रहा है। कई बार भाजपा राहुल गांधी को लेकर ट्वीट करती है तो कई बार कांग्रेस भाजपा और पीएम मोदी के विरूद्ध ट्वीट करने में लगी रहती है।

सीडी कांड से मज़बूत हुए हार्दिक के इरादे

राहुल को बताया खिलजी की औलाद

गुजरात में आएगा राजनीतिक भूकंप -योगेंद्र

संघर्ष के दौर में कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालेंगे राहुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -