शुभमन गिल के कारण बुरा हुआ रिद्धिमा पंडित का हाल! तस्वीरें देख फैंस को लगा झटका

शुभमन गिल के कारण बुरा हुआ रिद्धिमा पंडित का हाल! तस्वीरें देख फैंस को लगा झटका
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं। उनका नाम भारतीय क्रिकेटर  शुभमन गिल संग जुड़ रहा है। पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आईं कि रिद्धिमा, शुभमन गिल से इसी वर्ष दिसंबर 2024 में शादी करने जा रही हैं। मामला अधिक गंभीर हुआ, तो रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर सफाई पेश की।

रिद्धिमा ने कहा कि वो शुभमन गिल को नहीं जानती हैं तथा ना ही उनसे शादी करने जा रही हैं। रिद्धिमा पंडित ने शादी की बात से इनकार अवश्य किया, मगर इसके बाद वो निरंतर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। वहीं अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोते हुए फोटो साझा की है। तस्वीरों में वो ब्लैक कलर के मॉक नेक टॉप में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं, किन्तु उनके चेहरे पर उदासी छाई हुई है। रिद्धिमा पंडित की तस्वीरों ने उनके प्रशंसकों को टेंशन में डाल दिया है। हर कोई कमेंट में यही पूछ रहा है कि आपको क्या हुआ है। वहीं कई लोगों ने पोस्ट में शुभमन गिल को टैग किया है। 

रवीना टंडन की बेटी राशा ने भी रिद्धिमा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए पूछा कि आप रो क्यों रही हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा कि इन आंसुओं का कारण शुभमन गिल हैं? रिद्धिमा के प्रशंसक बस यही जानना चाहते हैं कि आखिर इतने सैड फोटोशूट का कारण क्या है। अब सच में रिद्धिमा पंडित का दिल टूटा है या ये महज एक फोटोशूट है, ये तो सिर्फ रिद्धिमा बता सकती हैं। वही बात यदि रिद्धिमा पंडित की करें तो वो लोकप्रिय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। उन्हें 'बहू हमारी रजनीकांत' से पहचान मिली है। रिद्धिमा बिग बॉस OTT में भी नजर आई थीं। पर वो जल्द ही शो से बाहर हो गई थीं। रिद्धिमा 'खतरों के खिलाड़ी' में भी दिखाई दे चुकी हैं।

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर आई देवोलीना भट्टाचार्जी की प्रतिक्रिया, कह डाली ये बड़ी बात

कान्स में ऐश्वर्या राय के बॉडीशेम होने पर बोली हिना खान- 'उन्हें सुना है कभी...'

'ये रिश्ता...' के प्रोड्यूसर संग अनबन को लेकर आई हिना खान की प्रतिक्रिया, बोली- 'पापा को किया था वादा इसल‍िए चुप हूं'

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -