हौंसलों की उड़ान नहीं भर सकी भारतीय महिला तीरंदाज

हौंसलों की उड़ान नहीं भर सकी भारतीय महिला तीरंदाज
Share:

रियो डी जेनेरियो: रियो ओलिंपिक की शुरूआत के साथ ही खिलाडियों के बीच मुकाबले भी शुरू हो चुके है। पहले दिन शनिवार को भारतीय महिला तीरंदाज हौसलों की उड़ान नहीं भर सकी। महिला खिलाडियों ने तीरंदाजी में किला तो लड़ाया, लेकिन वे रैंक में काफी पीछे ही रही। जबकि दक्षिण कोरिया की महिला खिलाड़ियों ने शीर्ष रैंक हांसिल कर अपना दबदबा बरकरार रखा।

दीपिका कुमारी ने 20वीं बोम्बायला देवी ने 24वीं और लक्ष्मीरानी माझी 43वीं रैंक हासिल की। टीम वर्ग में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने सातवीं रैंक हासिल की। दीपिका कुमारी ने 640 अंक बनाए। दीपिका का प्रदर्शन इसलिए हैरतभरा कहा जाएगा क्योंकि पांचवें राउंड के बाद वे 280 अंकों के बाद शीर्ष पर थी।  महिला व्यक्तिगत वर्ग में तीनों शीर्ष स्थान दक्षिण कोरियाई तीरंदाजों ने हासिल किए। दक्षिण कोरिया की चोई मि.सुन 669 अंकों के साथ पहले और उनकी साथी तीरंदाज चेंग हेई. जिन 666 अंकों के साथ दूसरे और की बो.बेई 663 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।  भारतीय टीम कुल 1892 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही। दक्षिण कोरिया ने 1998 अंकों के साथ शीर्ष रैंक हासिल की। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -