साबरमती की तरह अब यमुना किनारे भी बनेगा रिवर फ्रंट, होंगीं ये खासियतें

साबरमती की तरह अब यमुना किनारे भी बनेगा रिवर फ्रंट, होंगीं ये खासियतें
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट और लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर दिल्ली में भी यमुना रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। DDA ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में यमुना तट पर रिवर फ्रंट के निर्माण स्थल पर काम आरंभ कर दिया है। दिल्ली में यह पहला रिवर फ्रंट होगा, जिसे आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में यह पहला पर्यटन स्थल भी होगा। DDA की तरफ से 74 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत कर दिया गया है।

प्रथम चरण में 34 करोड़ रुपये का काम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क पुस्ते से सिग्नेचर ब्रिज के मध्य किया जाएगा। वजीराबाद से ओखला तक रिवर फ्रंट बनाने की योजना है। ओखला स्थित बांध को पुनर्विकसित कर ऊंचा किया जाएगा। वजीराबाद बांध से पानी छोड़ा जाएगा और ओखला बांध से रोका जाएगा, जिससे यमुना की धारा चौड़ी हो जाएगी और पर्याप्त पानी रहेगा। यमुना के किनारों पर 16-16 लेन का रोड बनेगा। इसमें आठ लेन की रोड, चार लेन की साइकिल रोड और चार लेन की पार्किंग होगी। 

बता दें कि गुजरात का साबरमती रिवर फ्रंट और उत्तर प्रदेश के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर दिल्ली में भी रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। गुजरात-उत्तर प्रदेश में रिवर फ्रंट पर साबरमती नदी में लगातार पानी की मात्रा सामान्य नदी से ज्यादा रखी जाती है, ताकि वहां लोग बोटिंग व अन्य पानी के खेलों का लुत्फ उठा सकें।  

अमेरिका टेक्सास: जल्द ही पूरा होगा वयस्कों को वैक्सीन देने का अभियान

भारतीय सार्वजनिक ऐप ने A91 भागीदारों और मौजूदा निवेशकों से जुटाए 300 करोड़ रुपये

हीरो मोटोकॉर्प ने की अप्रैल से मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -