म्यांमार से जान बचाकर बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या मुसलमान
म्यांमार से जान बचाकर बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या मुसलमान
Share:

म्यांमार। म्यांमार में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान अब जान बचाकर बांग्लादेश की ओर भाग रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश के सुरक्षाबलों द्वारा इन मुसलमानों को बांग्लादेश की सीमा में दाखिल होने से रोका जा रहा है। इन लोगों को म्यांमार की ओर खदेड़ा जा रहा है। म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर हिंसक घटनाऐं हो रही हैं। ऐसे में ये लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश की ओर भाग रहे हैं।

इस मामले में पोप फ्रांसिस द्वारा अपील की गई है कि रोहिंग्या मुसलमानों का शोषण बंद कर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि रोहिंग्या मुसलमान भारत के उत्तरी क्षेत्र में भी है। हालांकि म्यांमार में हुई हिंसा का सीधा संबंध भारत से नहीं लगाया जा सकता है। ये लोग म्यांमार में ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जो सबसे गरीब क्षेत्र कहलाता है तो दूसरी ओर रोहिंग्या समुदाय म्यामांर में अपने साथ होने वाली नस्लीय हिंसा को लेकर विरोध करता रहा है।

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार करीब 70 रोहिंग्या लोगों को म्यांमार भेज दिया गया है। ये लोग बांग्लादेश में दाखिल हुए थे और राहत शिविरों में जाने का प्रयास कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि म्यांमार में बौद्धों की अधिकता है। जबकि म्यांमार के रखाइन क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमान बहुतायत में रहते हैं। ये लोग वैश्विक स्तर पर अपनी जान बचाने की अपील कर रहे हैं।

दो सरहदों के बीच बसा है यह गांव, लेकिन फिर भी नहीं है कोई मनमुटाव

सीएम योगी म्यांमार पहुंचे, भारतीय मूल की महिलाओं ने बाँधी राखी

CM योगी की पहली विदेश यात्रा, 5-7 अगस्त तक म्यांमार का दौरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -