रोहित शेट्टी ने शो से किया था बाहर, अब आसिम रियाज ने दी ये प्रतिक्रिया

रोहित शेट्टी ने शो से किया था बाहर, अब आसिम रियाज ने दी ये प्रतिक्रिया
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के कारण आसिम रियाज को काफी लोकप्रियता मिली थी, जहां वह रनर-अप रहे थे। किन्तु 'बिग बॉस' के बाद आसिम टीवी इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गए थे। 4 वर्ष तक टीवी से दूर रहने के पश्चात्, उन्होंने रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेने के लिए हाँ कहा था। हालांकि, इस शो में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। न तो वे स्टंट ठीक से कर पाए, और न ही साथी प्रतियोगियों के साथ उनका व्यवहार अच्छा था। अंततः उनकी बढ़ती बदतमीजी को देखते हुए, रोहित शेट्टी और चैनल ने उन्हें शो से बाहर करने का फैसला लिया।

आसिम को क्यों बाहर किया गया? इस बारे में रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी' के आरभिंक एपिसोड में खुलकर बात की थी। न सिर्फ रोहित शेट्टी, बल्कि शो में सम्मिलित कई अन्य प्रतियोगियों ने भी इस मामले पर अपनी राय दी थी। हालांकि, आसिम रियाज की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। किन्तु अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आसिम बिना नाम लिए 'खतरों के खिलाड़ी' की टीम पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आसिम कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कुछ लोग कह रहे हैं कि कोई इंटरनेट और सोशल मीडिया पर गंद फैला रहा है। वह बोलते हैं कि यह भी ठीक है क्योंकि एक होता है एक्शन और दूसरा होता है रिएक्शन। किसी के एक्शन के बाद रिएक्शन आता है, किन्तु वे सिर्फ मेरा रिएक्शन दिखा रहे हैं। उन्होंने अपना एक्शन नहीं दिखाया। पूरे वीडियो को एडिट करके सिर्फ मेरे रिएक्शन का क्लिप दिखाया जा रहा है। दुबई के एक इवेंट में आसिम ने यह बात कही और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' के आरभिंक एपिसोड में गश्मीर महाजनी और शिल्पा शिंदे के अतिरिक्त आसिम रियाज सभी के साथ टकराते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने यह तक कह दिया था कि सभी मिलकर उन पर हमला कर रहे हैं। सिर्फ प्रतियोगी ही नहीं, बल्कि उन्हें दिए गए स्टंट से भी आसिम को आपत्ति थी। जब आसिम ने स्टंट अधूरा छोड़ दिया, तब नीचे आकर उन्होंने रोहित शेट्टी से कहा कि जो स्टंट उन्हें दिया गया था, वह पूरी तरह गलत था। जब अभिषेक कुमार एवं शालीन भनोट ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने उनसे ही झगड़ा करना शुरू कर दिया। आसिम ने कहा कि वह इस शो में पैसों के लिए नहीं बल्कि अपने प्रशंसकों के लिए आए हैं। वरना तो उन्हें इस शो की जरूरत नहीं है और वह 6 महीने में 4 गाड़ियाँ बदलते हैं। उनके इस रवैये के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

ड्रेस के कारण परेशान हुई बिग बॉस की ये हसीना, हुई Oops मोमेंट का शिकार

‘आपका अपना जाकिर’ ही नहीं, ये 2 शो भी होने जा रहे है बंद!

‘बिग बॉस 18’ को लेकर आया ये नया अपडेट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -