'यूक्रेनी सेना ने 3 हजार भारतीयों समेत कई विदेशियों को बनाया बंधक', पुतिन का बयान

'यूक्रेनी सेना ने 3 हजार भारतीयों समेत कई विदेशियों को बनाया बंधक', पुतिन का बयान
Share:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को बंधक बना रही है। जी हाँ और यह भी कहा गया है कि विदेशियों को बंधक बनाकर उन्हें ढाल के तौर पर यूक्रेन की सेना इस्तेमाल कर रही है। जी दरअसल पुतिन ने यह दावा किया कि 3 हजार भारतीयों को बंधक बनाया गया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चीन के लोगों को भी यूक्रेन ने बंधक बनाया था। आप सभी को बता दें कि पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद ये बातें कही। जी दरअसल पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को ढाल बना रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि हमारी सेना वहां से नागरिकों को निकलने में मदद कर रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चीनी नागरिकों को भी बंधक बनाया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराया है। इसी के साथ पुतिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में रूस की ओर से कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि पुतिन ने यह दावा किया है कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को यूक्रेन से बाहर नहीं जाने दे रही है। रूस की सेना ने विदेशी नागरिकों को यूक्रेन से निकालने में मदद की।

आगे पुतिन ने कहा कि यूक्रेन विदेशियों की निकासी में देरी करने की कोशिश कर रहा है, जिससे उन्हें खतरा है। इसी के साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन डोनेट्स्क और लुहांस्क में आबादी के साथ अमानवीय व्यवहार करता रहा है। आगे पुतिन ने कहा कि ''डोनेट्स्क और लुहांस्क के लोगों को तंबू के अंदर रखा जाता है। हम डोनट्स और लुहान्स्क के लोगों के लिए शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करेंगे। उन्हें शिक्षित करके स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए समर्थन देंगे। रूसी सेना के सभी परिवार के सदस्यों और मरने वाले सैनिकों को सम्मान मिलेगा। हम अपने पड़ोसियों को परमाणु हथियारों से हमें धमकाने की अनुमति नहीं देंगे। हमारे रक्षा मंत्रालय ने अब तक के सभी उद्देश्यों को हासिल कर लिया है।''

रूसी सेना के चलते यूक्रेन के न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट में लगी आग, मचेगी तबाही

Russia ukraine war: कीव में एक और भारतीय छात्र पर चली गोली

आम जनता पर महंगाई की मार! 5 दिन में 30 फीसदी महंगा हुआ खाद्य तेल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -