एक ही पार्टी में दिखे सलमान खान और ऐश्वर्या राय, वायरल हुआ VIDEO

एक ही पार्टी में दिखे सलमान खान और ऐश्वर्या राय, वायरल हुआ VIDEO
Share:

बॉलीवुड में दिवाली सेलिब्रेशन आरम्भ हो चुका है। पिछले रात लोकप्रिय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई। यहां बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा। सलमान खान, रेखा से लेकर सुहाना खान, जाह्नवी कपूर और नीता अंबानी ने दिवाली पार्टी की रौनक बढ़ाई। मनीष की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय ने भी अपनी ब्यूटी से चार चांद  लगाए। गुलाबी ट्रैडिशनल आउटफिट में वो स्टनिंग लगीं।

लाइट कर्ल हेयर, ग्लोइंग मेकअप, बोल्ड रेड लिपस्टिक, हाई हील्स एवं गोल्डन क्लच के साथ ऐश्वर्या राय ने अपना लुक कंप्लीट किया। इस ड्रेस में ऐश्वर्या राय सुपर गॉर्जियस लगीं। उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में वो अकेले पहुंची थीं। इस बार उनके साथ ना तो आराध्या थीं तथा ना ही पति अभिषेक। कुछ लोगों ने ऐश्वर्या के बेटी संग ना आने पर चुटकी ली है। वहीं कईयों ने उनकी स्टाइलिंग-लुक्स पर कमेंट किए हैं।

एक शख्स ने लिखा है- बस कपड़ों का कलर अलग है बाकी वही पैटर्न। आज बेटी साथ में नहीं आई। दूसरे ने लिखा- फाइनली बेटी नहीं दिखी, इस कारण उसका हाथ भी नहीं पकड़ना पड़ा। एक यूजर ने लिखा - वही लुक, वही पोज। सेम हेयरस्टाइल-सेम स्टाइलिंग क्यों? शख्स लिखता है- लंबे समय बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी के बिना नजर आई हैं। इस दिवाली पार्टी में सलमान खान भी पहुंचे थे। कईयों ने सलमान-ऐश्वर्या के एक ही पार्टी में होने पर भी कमेंट किए हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने दिया राज कुंद्रा की फिल्म UT 69 का रिव्यू, एक्टिंग को लेकर कही ये बात

'कॉफी विद करण' में एंट्री लेंगी बॉलीवुड की ये 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, खोलेंगी एक दूसरे के राज

'तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी...', राजनीति में एंट्री को तैयार कंगना रनौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -