बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के कारण हुआ सलमान खान और संगीता बिजलानी का ब्रेकअप, खुद अदाकारा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के कारण हुआ सलमान खान और संगीता बिजलानी का ब्रेकअप, खुद अदाकारा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स सलमान खान एवं संगीता बिजलानी की शादी होते-होते रह गई, यह बात अधिकतर लोगों को पता है। उनकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे। इतना कुछ होने के पश्चात् भी यह रिश्ता क्यों टूटा, यह बात शायद कम ही लोग जानते हों। अब सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली का एक वीडियो वायरल है उसमें उन्होंने हैरतंअगेज दावा किया है। सोमी ने बताया कि सलमान और संगीता की शादी होने वाली थी मगर सलमान को उनके अपार्टमेंट पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया था। बाद में सोमी के साथ भी वही हुआ।  

सोमी अली एवं सलमान खान के अफेयर और ब्रेकअप की कई कहानियां गॉसिप गलियारों की सुर्खियां बन चुकी हैं। वही अब सोमी ने बताया, मैं सलमान से शादी करने आई थी क्योंकि मेरा उन पर क्रश था। फिर शायद वह यह बताती हैं कि सलमान उन्हें फिजिकली अब्यूज करते थे तथा इसके पीछे तर्क था कि वह वो अपनापन है। सोमी ने बताया, सलमान बोलते थे कि पड़ोस की लड़की को क्यों नहीं मारता हूं, मैं तुमको इसलिए मारता हूं क्योंकि प्यार करता हूं। मैं इतनी बेवकूफ थी कि जर्नलिस्ट को मैंने ये हेडलाइन दे दी कि वह मुझे मारते हैं क्योंकि वह मेरी केयर करते हैं। संगीता बिजलानी वाले मैटर पर सोमी कहती हैं, शादी के कार्ड छप चुके थे। संगीता ने सलमान खान को मेरे अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया था। जो सलमान ने संगीता के साथ किया। वही मेरे साथ हुआ। इसको कर्मा बोलते हैं। जब मैं थोड़ी बड़ी हुई तो मुझे पता चला। 

सोमी ने सलमान की प्रशंसा भी की तथा बोलीं, सलमान को बच्चों के साथ बहुत प्यार है। उन्होंने कोल्डड्रिंक वाली घटना पहले भी कई बार बता चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह ड्रिंक पी रही थीं। सलमान ने पूछा कि क्या है तो उन्होंने कहा कोल्डड्रिंक। उसमें रम थी। सलमान को पता चला तो उन्होंने पूरा ग्लास सोमी के सिर पर उड़ेल दिया। लेकिन सलमान ने बोतल नहीं तोड़ी थी। सोमी ने यह भी कहा कि सलमान के खिलाफ ऐश्वर्या ने FIR लिखवाई थी। तत्पश्चात, उन्होंने कहा कि वह सलमान के घर 2 साल रही हैं तथा उनके मां-बाप की बहुत इज्जत करती हैं। सोमी ने सलमान की प्रशंसा भी की कि वह बहुत दयालु आदमी हैं। उन्होंने कपिल शर्मा की सहायता की थी। हर इंसान के अंदर अच्छाइयां और बुराइयां होती हैं। सलमान को ऑल द बेस्ट भी कहा।

फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कही ये बड़ी बात

आखिर क्यों सलमान-शाहरुख के साथ काम नहीं करते हैं अनुराग कश्यप? खुद डायरेक्टर ने बताई वजह

'बूढ़े और फ्रस्ट्रेट हो गए हैं आप', नसीरुद्दीन शाह पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -