सावन का प्रदोष व्रत करने से ख़त्म हो जाते है सारे संकट, यहाँ जानिए महत्व

सावन का प्रदोष व्रत करने से ख़त्म हो जाते है सारे संकट, यहाँ जानिए महत्व
Share:

सावन के महीने में आने वाले प्रदोष व्रत की खास अहमियत मानी जाती है। इस महीने प्रदोष व्रत करने से पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है। सावन का पहला प्रदोष व्रत 14 जुलाई को था जबकि इस महीने आने वाला दूसरा प्रदोष व्रत 30 जुलाई, रविवार के दिन रखा जाएगा। सावन महीने का प्रदोष व्रत रखने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं तथा व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। 

प्रदोष व्रत का दिन चंद्र दोष दूर करने के लिए भी उत्तम माना जाता है। महादेव के साथ-साथ इस दिन चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में मौजूद चंद्रमा की स्थित मजबूत होती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करना लाभदायी माना जाता है। सावन का प्रदोष व्रत रखने से नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। प्रदोष व्रत की पूजा सदैव प्रदोष काल में ही करनी शुभ मानी जाती है। दिन और रात के मिलने का वक़्त प्रदोष काल होता है। इस दिन व्रत रखने से मनुष्य को अच्छा स्वास्थ्य तथा दीर्घ आयु मिलती है। इस दिन पूजा पाठ करने से सभी बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। प्रदोष का व्रत करने से चंद्रमा ठीक होता है। चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए प्रदोष व्रत रखन से मन की बेचैनी दूर होती है तथा मन शांत रहता है।

प्रदोष व्रत को सनातन धर्म में बहुत शुभ एवं अहम माना जाता है। इस दिन पूरी निष्ठा से भगवान महादेव की पूजा-आराधना करने से महादेव के साथ चंद्रदेव भी प्रसन्न होते हैं तथा जातक के सारे कष्ट दूर कर देते हैं। माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने से मृत्यु के पश्चात् मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन महादेव की अराधना करने से पापों का प्रायश्चित होता है और सारे कष्ट दूर होते हैं। इस व्रत के महत्व के बारे में सबसे पहले भगवान महादेव ने ही माता सती को बताया था। 

चार धाम यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना होगी परेशानी

महंगी होंगी सरकारी सेवाएं, हर साल 5 फीसदी बढ़ेगा यूजर चार्ज

ससुराल जा रही नवविवाहिता के साथ रास्ते में हुई दरिंदगी, जाँच में जुटी पुलिस

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -